बरौनी बटालियन के सीओ कर्नल दीपक कुमार के निर्देशन में हुई चयन प्रक्रिया चयन प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग लखीसराय. बालिका विद्यापीठ में गुरुवार को नये शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी कैडेट चयन प्रक्रिया का सफल आयोजन किया गया. बरौनी बटालियन के सीओ कर्नल दीपक कुमार के दिशा-निर्देश में संपन्न हुई चयन प्रक्रिया में कुल 60 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया. इस अवसर पर बरौनी बटालियन से आये सूबेदार जगजीत सिंह एवं गुबतेज सिंह ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं की शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं उत्साह का परीक्षण किया. चयन प्रक्रिया में विद्यालय के कक्षा 8 एवं 9 के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. विद्यालय के पीटी शिक्षक विकास कुमार की निगरानी एवं मार्गदर्शन में संपूर्ण चयन प्रक्रिया अनुशासनपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. उन्होंने छात्र-छात्राओं को एनसीसी के महत्व, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र सेवा की भावना के प्रति प्रेरित किया. चयनित छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह एवं गर्व का वातावरण देखने को मिला. छात्र-छात्राओं ने एनसीसी के माध्यम से देशसेवा, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की. विद्यालय की प्राचार्या कविता सिंह ने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी. उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण एवं राष्ट्र सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए एनसीसी को व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता तथा आत्मविश्वास को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया. विद्यालय परिवार ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं.
एनसीसी के लिए बालिका विद्यापीठ की 60 छात्र-छात्राएं हुई चयनित
बालिका विद्यापीठ में गुरुवार को नये शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी कैडेट चयन प्रक्रिया का सफल आयोजन किया गया
