LAKHISARI : जिले भर में जमकर हुई ओलावृष्टि, आंधी तूफान से बिजली कट
जिले में गुरुवार की शाम अचानक आंधी तूफान के साथ जमकर ओलावृष्टि भी हुई. जिससे कि किसानों के फसल को क्षति पहुंची है.
लखीसराय से अजीत सिंह एवं देव कुमार की रिपोर्ट :
जिले में गुरुवार की शाम अचानक आंधी तूफान के साथ जमकर ओलावृष्टि भी हुई. जिससे कि किसानों के फसल को क्षति पहुंची है. ओलावृष्टि के कारण लोग अपने घरों में दुबक गये.जमकर हुई ओलावृष्टि के कारण लोग जहां थे वहीं ठहर गये. ओलावृष्टि से किसानों के फसल को काफी नुकसान पहुंचा है. आम के फसल को ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है. वहीं इस ओलावृष्टि में ककड़ी खीर कद्दू भिंडी आदि सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा है. शुरुआत के दौर में जिले भर में जोरों से आंधी तूफान आयी. जिसके बाद ओला वृष्टि शुरू हो गई. बच्चे ओला वृष्टि में गिरे बर्फ के पत्थर को चुन चुन लग गये.वहीं लोगों के छत एवं कंक्रीट पर ओलावृष्टि के बर्फ के पत्थर से भर गये.