चुनावी विवाद को लेकर मारपीट, सात घायल

चुनावी विवाद को लेकर मारपीट, सात घायल फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : घायल प्रतिनिधि, जमालपुर इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के नयागांव में गुरुवार को चुनावी विवाद में दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई. जिसमें एक पक्ष के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर […]

चुनावी विवाद को लेकर मारपीट, सात घायल फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : घायल प्रतिनिधि, जमालपुर इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के नयागांव में गुरुवार को चुनावी विवाद में दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई. जिसमें एक पक्ष के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.प्राप्त समाचार के अनुसार नयागांव निवासी मिथिलेश कुमार, मुन्ना पासवान, सतीश कुमार, सिकंदर पासवान, रामावतार पासवान, किशोर पासवान एवं छोटू कुमार अपने घर के समीप खड़ा था. तभी गांव के ही शिव शंकर यादव, शंभु यादव, रामजी यादव, रिंकू यादव, राजेश यादव, मनोज यादव, सुभाष यादव सहित अन्य लोग वहां आ धमके तथा उनलोगों के साथ मारपीट करने लगे. कुछ देर के लिए वहां रणक्षेत्र की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इस घटना में मिथिलेश कुमार, मुन्ना पासवान, सतीश कुमार, सिकंदर पासवान, रामावतार पासवान, किशोर पासवान एवं छोटू कुमार को गहरी चोटें आयी. जिसके कारण वे लोग घायल हो गये. परिजनों ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. घायलों के बयान पर हरिजन थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >