दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न

दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न फोटो : 3(मेला परिसर में तैनात महिला पुलिस)जमुई . जिला मुख्यालय के विभिन्न जगहों पर स्थित मां दुर्गा के मंदिरों व पंडालों में दस दिवसीय दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा की विवि विधान से पूजा अर्चना की गयी. जिसमें लोगों […]

दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न फोटो : 3(मेला परिसर में तैनात महिला पुलिस)जमुई . जिला मुख्यालय के विभिन्न जगहों पर स्थित मां दुर्गा के मंदिरों व पंडालों में दस दिवसीय दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा की विवि विधान से पूजा अर्चना की गयी. जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. पूजा को लेकर शहर में जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किया गया था. चौक -चौक पर जिला पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ,सैप,होम गार्ड व एसटीएफ के जवानों ने मोरचा संभाल रखा था. जिस कारण किसी भी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं प्राप्त हुई. इसके अलावे पुलिस के जवान मोटर साईिकल से भी लगातार गश्ती करते दिखे. वहीं विभिन्न पूजा समिति के सदस्यों ने विधि व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन की पूरी मदद की. झाझा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित मां वैष्णवी दुर्गा ,रेलवे इंस्टीच्यूट, बंगाली बारोबारी दुर्गा एवं रेलवे चौक के सार्वजनिक दुर्गा स्थान पर समारोह पूर्वक दुर्गा मां की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा मनायी गयी. वहीं प्रखंड क्षेत्र के धमना, नागी डैम, बोड़वा, चांय, महापुर समेत कई जगहों पर हर्षोल्लास पूर्वक पूजा मनायी गयी. बाजार स्थित मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर में अधिक भीड़ रहने की वजह से पूजा समिति सदस्यों एवं झाझा पुलिस की तरफ से कड़ी सुरक्षा व्यवसथा किया गया था. बुराई पर अच्छाई का पर्व मनाते हुए श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना कर पूजा अर्चना किया. पूजा समिति संयोजक लक्ष्मण झा, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल त्रिवेदी,रामाकांत शर्मा समेत कई लोगों ने बताया कि गुरुवार को कलश डोला कर शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम रखा गया. इस दौरान महाअष्टमी, नवमी एवं दशमी को मेला का भी आयोजन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >