फलों व मिठाई की बिक्री में आयी तेजी फोटो : 2(मिठाई की खरीददारी करते लोग)3(फलों की खरीदारी करते लोग)जमुई . महाअष्टमी को लेकर बाजार में मिठाई व फलों की बिक्री में काफी तेजी आ गयी है. बाजार में बने स्थायी व अस्थायी दुकानों में लोग अपने घरों के लिए जम कर मिठाई रसगुल्ला, टिकरी, लड्डू, बलशाही, गाजा, पेड़ा, चमचम आदि की खरीदारी करते दिखे. वहीं कई बच्चे भी मेला घूमने के दौरान अपने परिजनों के साथ मिठाई की दुकानों में विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का स्वाद चखते दिखे.जानकारी के अनुसार बाजार में 150 रुपये से लेकर 600 रुपये किलो तक की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध है. वहीं फलों की बिक्री भी तेज हो गयी है. बाजार में सेब 60-80 रुपये प्रति किलो, केला 20-30 रूपये प्रति दर्जन, नारियल 20-30 रुपये प्रति पीस, नारंगी 40 -50 रुपये प्रति किलो, अनार 120-160 रुपये प्रति किलो, पपीता 40-50 रुपये प्रति किलो, खजूर 100-120 रुपये प्रति किलो व अंगूर 180-200 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है.
फलों व मिठाई की बक्रिी में आयी तेजी
फलों व मिठाई की बिक्री में आयी तेजी फोटो : 2(मिठाई की खरीददारी करते लोग)3(फलों की खरीदारी करते लोग)जमुई . महाअष्टमी को लेकर बाजार में मिठाई व फलों की बिक्री में काफी तेजी आ गयी है. बाजार में बने स्थायी व अस्थायी दुकानों में लोग अपने घरों के लिए जम कर मिठाई रसगुल्ला, टिकरी, लड्डू, […]
