उतर प्रदेश से भटके बच्चे को ग्रामीणों ने परिजनों को सौंपा फोटो : 9(बरामद बच्चे के साथ ग्रामीण)जमुई/ खैरा . थाना क्षेत्र के प्रधानचक निवासी संजय पासवान ने बिहार के बेतिया से श्राद्ध कर्म के दौरान गायब बासीमेला टुसी नगर (उतर प्रदेश) निवासी शिवचरण साहनी के साथ 7 वर्षीय पुत्र शिव कुमार को प्रमोद मंडल, अरूण मंडल, पंकज कुमार, अनिल पासवान, विरेंद्र मंडल आदि के सहयोग से पुलिस के समक्ष परिजनों को सौंपा. इस बाबत जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे को हरदीमोह लेकर आने के पश्चात इस बच्चे से पूछताछ करने के पश्चात हमलोगों ने इंटरनेट के माध्यम से बेतिया के विधायक मनोरमा देवी से बात करके इसके परिजनों से संपर्क किया और उनके माध्यम से इसके परिजनों से मोबाइल पर बात कर प्रधानचक बुलाया. इनलोगों ने बताया कि इसके पश्चात थाना के माध्यम से बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं शिव कुमार के पिता शिवचरण साहनी ने बताया कि बेतिया में हमलोग कुछ दिन पूर्व एक श्राद्ध कार्यक्रम में आये थे और वहीं से शिव लापता हो गया था.
उतर प्रदेश से भटके बच्चे को ग्रामीणों ने परिजनों को सौंपा
उतर प्रदेश से भटके बच्चे को ग्रामीणों ने परिजनों को सौंपा फोटो : 9(बरामद बच्चे के साथ ग्रामीण)जमुई/ खैरा . थाना क्षेत्र के प्रधानचक निवासी संजय पासवान ने बिहार के बेतिया से श्राद्ध कर्म के दौरान गायब बासीमेला टुसी नगर (उतर प्रदेश) निवासी शिवचरण साहनी के साथ 7 वर्षीय पुत्र शिव कुमार को प्रमोद मंडल, […]
