प्राण प्रतष्ठिा के साथ मां दुर्गा पिंडी पर आसीन

प्राण प्रतिष्ठा के साथ मां दुर्गा पिंडी पर आसीन फोटो : 8(मां दुर्गा के प्रतिमा)चकाई . मंगलवार को चकाई गोला दुर्गा मंदिर में वैदिक मंत्रोचारण व वैदिक विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा कर विद्वान पंडितों द्वारा मां दुर्गा को पिंडी पर बिठाया गया. इसके पूर्व मां बेलभरनी को गत सोमवार की रात आवाहन कर […]

प्राण प्रतिष्ठा के साथ मां दुर्गा पिंडी पर आसीन फोटो : 8(मां दुर्गा के प्रतिमा)चकाई . मंगलवार को चकाई गोला दुर्गा मंदिर में वैदिक मंत्रोचारण व वैदिक विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा कर विद्वान पंडितों द्वारा मां दुर्गा को पिंडी पर बिठाया गया. इसके पूर्व मां बेलभरनी को गत सोमवार की रात आवाहन कर बेल वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना की गयी. वहीं मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब मां बेलभरनी की शोभा यात्रा निकाली गयी. जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. बेलभरनी की शोभा यात्रा नावा आहर से प्रारंभ कर दुर्गा मंदिर गोला में आकर समाप्त हुई. जहां उन्हें प्रतिष्ठापित किया गया. इसके उपरांत ही मां भगवती को पिंडी पर बैठाया गया. दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित चक्र पाणी मिश्रा ने बताया कि बुधवार साढें आठ बजे से पुर्व ही अष्टमी की पूजा आरंभ होगी तथा बुधवार रात्रि 12 बजे से निशा पूजा के उपरांत निशा बली होगी जो चार बजे सुबह तक चलेेगी तथा गुरुवार अहले सुबह साढे़ पांच बजे से नवमी का बली प्रारंभ हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >