महाअष्टमी को महिला श्रद्धालुओं ने भरा खोइछा

महाअष्टमी को महिला श्रद्धालुओं ने भरा खोइछा फोटो : 1(खोईंछा भरती महिलाएं)जमुई मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना के पश्चात महिलाओं ने अपने परिवार की मंगलकामना को लेकर खोइछा भरा. इस दौरान श्रद्धालु महिला व पुरुषों ने माता के दर्शन कर श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजा अर्चना की. मां का पट खुलते ही […]

महाअष्टमी को महिला श्रद्धालुओं ने भरा खोइछा फोटो : 1(खोईंछा भरती महिलाएं)जमुई मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना के पश्चात महिलाओं ने अपने परिवार की मंगलकामना को लेकर खोइछा भरा. इस दौरान श्रद्धालु महिला व पुरुषों ने माता के दर्शन कर श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजा अर्चना की. मां का पट खुलते ही सभी पूजा पंडालों और दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. महिला व पुरुष पंक्तिबद्ध होकर माता का दर्शन किया. कई महिलाओं ने अपने तथा परिवार के कष्ट निवारण के लिए दंडवत भी दिया. इस दौरान मेला परिसर में लोगों की काफी भीड़ देखी गयी. हर कोई श्रद्धालु माता के दर्शन को बेताब दिख रहा था. पंचमंदिर व महाराजगंज स्थित दुर्गा मंदिर पूजा समिति ने बताया कि 21 अक्तूबर को नवमी और 22 अक्तूबर को दशमी होगी और 22 अक्तूबर को माता की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. वहीं समिति के सदस्यों ने बताया कि मेला परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गयी है और सुरक्षा की भी व्यवस्था की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >