बोधन पूजा के साथ बंगाली दुर्गा बारोबारी मां का खुला पट फोटो : 10(बोराबारी मां का खुला पट)प्रतिनिधि, झाझा स्थानीय बारोबारी दुर्गा मां का बोधन पूजा के साथ पट सोमवार को खुल गया. पट खुलते ढोल, नगाड़े, शंख के साथ पूरे बंगाली विधि विधान के साथ मां की अलौकिक पूजा अर्चना किया गया. बोराबारी दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष तपन साहा, सचिव, तारापद घोष, विधान मुखर्जी, निर्भर चक्रवर्ती, विजय कुमार साहा, मलय चक्रवर्ती समेत कई लोगों ने बताया कि हमलोग मां का छटी पूजा के शाम पट खोलते है. सप्तमी के दिन कोलाबों पूजा के साथ पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है. बताया कि सुबह उलाय नदी के किनारे गणेशी मंदिर घाट पर जल पूजन कर लौटने के बाद उसी जल से पूजा अर्चना किया जाता है. पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में कोलकाता के नियम के अनुरूप ही पूजा किया जाता है. बंगाल के पंडित सूर्यकांत मिश्रा एवं उनके सहायक बबलू चक्रवर्ती ही पूरे पूजा की देखरेख करते है. कोई यजमान पूजा के लिए नहीं बैठते है. पंडित श्री मिश्रा ने बताया कि पश्चिम बंगाल में दुर्गा मां की पूजा षष्ठी के दिन से ही शुरू होता है. विधि विधान के साथ मां का प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अलौकिक दृश्य भी उभरने लगता है. मां का आशीर्वाद भक्त जनों पर साकार पड़ता है. सदस्यों ने बताया कि गुरुवार को कलश एवं मूर्ति हिलायी जायेगी तथा शुक्रवार को विसर्जन किया जायेगा.
बोधन पूजा के साथ बंगाली दुर्गा बारोबारी मां का खुला पट
बोधन पूजा के साथ बंगाली दुर्गा बारोबारी मां का खुला पट फोटो : 10(बोराबारी मां का खुला पट)प्रतिनिधि, झाझा स्थानीय बारोबारी दुर्गा मां का बोधन पूजा के साथ पट सोमवार को खुल गया. पट खुलते ढोल, नगाड़े, शंख के साथ पूरे बंगाली विधि विधान के साथ मां की अलौकिक पूजा अर्चना किया गया. बोराबारी दुर्गा […]
