दशहरा व मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क

दशहरा व मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क खैरा . प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा व मुहर्रम पर्व को ले कर प्रशासन चौकस है. कलश स्थापना के बादसे ही क्षेत्र में पुलिस द्वारा स्पेशल पेटोलिंग की व्यवस्था की गयी है. थानाध्यक्ष रामनाथ राय ने बताया कि दुर्गा पूजा व मुहर्रम पर्व को लेकर पंडालों व इमामबाड़ा […]

दशहरा व मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क खैरा . प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा व मुहर्रम पर्व को ले कर प्रशासन चौकस है. कलश स्थापना के बादसे ही क्षेत्र में पुलिस द्वारा स्पेशल पेटोलिंग की व्यवस्था की गयी है. थानाध्यक्ष रामनाथ राय ने बताया कि दुर्गा पूजा व मुहर्रम पर्व को लेकर पंडालों व इमामबाड़ा की सुरक्षा भी बढ़ायी गयी है. जहां पंडालों व इमामबाड़ा में अतिरिक्त पुलिस बल को अभी से ही लगाये गये है. वहीं प्रखंड क्षेत्र के चौक चौराहों पर पुलिस की अलग अलग गश्मी की व्यवस्था की गयी. उपद्रवियों पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी रखा जा रही है. मेला में उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए सादे लिवास में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. वहीं विसर्जन के दिन प्रशासन द्वारा पूरे बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. जिससे उपद्रवियों को चिंहित कर उस पर कार्रवाई की जाय सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >