अनियमित विद्युत आपूर्ति से लोग परेशान जमुई . प्रखंड व नगर क्षेत्र के लोगों को अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार खैरा प्रखंड क्षेत्र के निजुआरा, हरदीमोह, मांगोबंदर, सिंगारीटांड, केवाल फरियत्ता आदि गांव व नगर क्षेत्र के खैरमा, कटौना, सतगामा, नीमाभछियार, कृष्णपट्टी के आदि मुहल्ले व गांवों के लोगों को अनियमित विद्युत आपूर्ति से काफी परेशानी का सामना कर पड़ रहा है. इस दौरान छात्र-छात्राओं को शाम ढलते ही परेशानी का सबब बन जाता है और किसानों को खेतों में पटवन के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ रही है. सबसे खराब स्थिति तो नगर क्षेत्र अंतर्गत नारडीह, शाहपुर, लगमा और बिठलपुर की है. जहां मुश्किल से तीन चार घंटा ही बिजली मिल पाती है. लोगों ने जिला प्रशासन से अनियमित विद्युत आपूर्ति से निजात दिलाने की मांग की है.
अनियमित वद्यिुत आपूर्ति से लोग परेशान
अनियमित विद्युत आपूर्ति से लोग परेशान जमुई . प्रखंड व नगर क्षेत्र के लोगों को अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार खैरा प्रखंड क्षेत्र के निजुआरा, हरदीमोह, मांगोबंदर, सिंगारीटांड, केवाल फरियत्ता आदि गांव व नगर क्षेत्र के खैरमा, कटौना, सतगामा, नीमाभछियार, कृष्णपट्टी के आदि मुहल्ले व गांवों […]
