रेल नीर की जगह बिक रहा लोकल पानी की बोतल

रेल नीर की जगह बिक रहा लोकल पानी की बोतल * रेलवे में खुलेआम चल रहा पानी का गोरखधंधाफोटो –12चित्र परिचय:रेलवे स्टॉल पर रेल नीर के स्थान पर लोकल पानी की बोतलफोटो – 13 चित्र परिचय: लखीसराय रेलवे स्टेशन के स्टॉल पर बिकता लोकल पानी प्रतिनिधि, लखीसरायलखीसराय जंक्शन सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर खुलेआम नकली […]

रेल नीर की जगह बिक रहा लोकल पानी की बोतल * रेलवे में खुलेआम चल रहा पानी का गोरखधंधाफोटो –12चित्र परिचय:रेलवे स्टॉल पर रेल नीर के स्थान पर लोकल पानी की बोतलफोटो – 13 चित्र परिचय: लखीसराय रेलवे स्टेशन के स्टॉल पर बिकता लोकल पानी प्रतिनिधि, लखीसरायलखीसराय जंक्शन सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर खुलेआम नकली और असुरक्षित बोतलबंद पानी की आपूर्ति व बिक्री की जा रही है. रेल अधिकारियों की मिली-भगत से इसे स्टेशन के अलावे ट्रेनों में भी पहुंचाया और बेचा जा रहा है. इस बाबत कार्रवाई नहीं किये जाने से पानी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं. यात्रियों की सेहत के साथ खिलवाड़ व रेलवे नियमों की अनदेखी हो रही है. इसे देखने वाला कोई नहीं है. ब्रांडेड पानी की जगह बिकता है लोकल पानीरेलवे में रेल नीर की जगह लोकल बोतलबंद पानी बेचे जा रहे हैं. सूत्रों की मानें तो यह पैकिंग पानी को फिल्टर करनेवाली छोटी छोटी मशीनों से की जाती है. लोकल स्तर पर ही उसकी पैकिंग की जाती है. रेल नीर की तुलना में लोकल पानी की बिक्री में लगभग 50 प्रतिशत अधिक मुनाफा होता है. इसके विपरीत रेल नीर रेलवे की सरकारी कंपनी होने के कारण इसकी बिक्री में स्टॉल संचालकों या वेंडरों को केवल 10 प्रतिशत कमीशन मिलता है. नकली ब्रांड की पानी बोतल की बिक्री में ठेकेदार भी मालामाल हो रहे हैं. नकली ब्रांड की 12 बोतल का एक कार्टून ठेकेदार को 55 से 60 रुपये में मिलता है. ठेकेदार उसे 72 से 75 रुपये प्रति कार्टून में सप्लाई कर देता है. यानि एक बोतल पानी की कीमत 6 रुपये आती है और वह यात्रियों को 15 रुपये में बेची जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >