समारोह आयोजित कर किया परीक्षा फल घोषित अच्छे प्राप्तांक लाने वाले छात्र- छात्रा हुए पुरस्कृत सरस्वती शिशु मंदिर में समारोह पूर्वक किया गया अर्द्ध वार्षिक परीक्षाफल घोषितसोनो. स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में शनिवार को समारोह पूर्वक अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के परिणाम की घोषणा की गयी़ परीक्षा में प्रत्येक वर्ग के अव्वल तीन छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया़ समारोह के दौरान दुर्गा पूजा की शुभकामना देते हुए प्राचार्य रंजीत मिश्रा ने एक सप्ताह की छुट्टी की भी घोषणा किया़ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष चुनचुन सिंह ने अव्वल प्राप्तांक लाने वाले भैया बहनों की हौसले बढ़ाते हुए शिक्षको की भी इसके लिए प्रशंसा की. जिनकी मेहनत से ये बच्चे 92 प्रतिशत तक प्राप्तांक लाने में कामयाब हुए़ समिति की ओर से सभी शिक्षकों को भी पुरस्कृत करते हुए दुर्गा पूजा को लेकर उन्हें वस्त्र दिया़ विद्यालय के प्राचार्य श्री मिश्रा ने कहा कि हम बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी देते है़ हमारा प्रयास होता है कि बच्चों का समग्र विकास हो़ उन्होंने अभिभावकों के सुझाव को प्राथमिकता देने की बात कहा़ मौके पर उपस्थित अभिभावक महेश्वरी के बबी सिंह ने शिक्षकों की मेहनत पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस विद्यालय से हम ग्रामीणों को बड़ी उम्मीदे है़ समारोह में शिक्षक रविंद्र पांडेय, अनिल कुमार सिंह, अमित दुबे, शिक्षिका सोनी मिश्रा,चंदना दुबे भी मौजूद थे.
समारोह आयोजित कर किया परीक्षा फल घोषित
समारोह आयोजित कर किया परीक्षा फल घोषित अच्छे प्राप्तांक लाने वाले छात्र- छात्रा हुए पुरस्कृत सरस्वती शिशु मंदिर में समारोह पूर्वक किया गया अर्द्ध वार्षिक परीक्षाफल घोषितसोनो. स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में शनिवार को समारोह पूर्वक अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के परिणाम की घोषणा की गयी़ परीक्षा में प्रत्येक वर्ग के अव्वल तीन छात्र- छात्राओं […]
