अगवा कर व्यवसायी की हत्या लाश लाने गयी पुलिस पर पथराव

अगवा कर व्यवसायी की हत्या लाश लाने गयी पुलिस पर पथराव आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम फोटो 6(घटना स्थल पर पहुंचे एस पी जयंतकांत),सिकंदरा . शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के मिर्जागंज से दुकान बंद कर अपने गांव लोसघानी लौट रहे हार्डवेयर व्यवसायी मदन मिस्त्री को अपराधियों ने अगवा करने के बाद गला काटकर […]

अगवा कर व्यवसायी की हत्या लाश लाने गयी पुलिस पर पथराव आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम फोटो 6(घटना स्थल पर पहुंचे एस पी जयंतकांत),सिकंदरा . शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के मिर्जागंज से दुकान बंद कर अपने गांव लोसघानी लौट रहे हार्डवेयर व्यवसायी मदन मिस्त्री को अपराधियों ने अगवा करने के बाद गला काटकर हत्या कर दी. मदन मिस्त्री का सरकटा शव शनिवार की सुबह कुरहाडीह गांव के समीप एक झाड़ी से बरामद किया गया.ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक मथुरापुर पंचायत के लोसघानी गांव निवासी नौरंगी मिस्त्री का पुत्र मदन मिस्त्री (33 वर्ष)मिर्जागंज स्थित अपने हार्डवेयर दुकान को बंद कर शाम 5 बजे मोटरसाइकिल से लोसघानी लौट रहा था. इसी दौरान कुरहाडीह गांव के दक्षिण स्थित मंदिर के समीप पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने हथियार के बल पर मदन मिस्त्री को अगवा कर लिया. घटना की भनक लगते ही कुरहाडीह के ग्रामीणों ने तुरंत सिकंदरा पुलिस को इसकी जानकारी दी लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने अंधेरा होने की बात कहकर किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया.जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गये और दर्जनों ग्रामीण मदन मिस्त्री की तलाश में झाडि़यों की ओर जाने लगे. ग्रामीणों का आरोप हैं कि इस बात को लेकर सिकंदरा पुलिस ने लोसघानी के अशोक यादव,अनील कुमार, समेत कई महिलाओं की डंडे से पिटायी कर दी. शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने मदन मिस्त्री के शव को कुरहाडीह गांव के दक्षिण स्थित कैलाश महतो के बंद पड़े चिमनी के समीप फेंका पाया. अपराधियों ने मदन मिस्त्री की हत्या के बाद उसके सर को गायब कर दिया. घटना से आक्रोशित कुरहाडीह व लोसघानी के ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह सिकंदरा नवादा मुख्य मार्ग को रवैय मुसहरी के समीप जाम कर दिया. वहीं लाश उठाने आये पुलिस बल को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा और आक्रोशित ग्रामीणों ने गाली गलौज करते हुए पुलिस बल पर पथराव कर दिया.ग्रामीण थाना अध्यक्ष संजय कुमार को लाइन हाजिर करने की मांग कर रहे थे. मौके पर पहुंचे एसपी जयंतकांत व एसडीपीओ निसार अहमद शाह ने ग्रामीणों को दिलासा दिलाते हुए कहा कि इस हत्याकांड की जांच से थाना अध्यक्ष संजय कु मार को अलग रखा जायेगा.एसपी जयंतकांत ने ग्रामीणों के समक्ष कहा कि घटना की जांच पुलिस इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार करेंगे.वहीं इसकी मॉनिटरींग एसडीपीओ निसार अहमद शाह करेंगे. उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने की बात कही. जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश कम हुआ और पुलिस ने शव की बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >