हॉल्ट बना लेकिन यात्री सुविधा नदारद फोटो – 10 चित्र परिचय: धीराडार ज्वास हॉल्टफोटो – 11 चित्र परिचय: गंगा सराय हॉल्टफोटो- 13 चित्र परिचय: अशोक धाम हॉल्ट प्रतिनिधि, लखीसरायरेल विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे हॉल्ट का निर्माण किया. परंतु पेयजल, बिजली, शौचालय यात्री शेड व प्लेटफॉर्म की समुचित व्यवस्था नहीं है. जिससे उस हॉल्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों खासकर महिला को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. लखीसराय स्टेशन से उत्तर बड़हिया स्टेशन तक 20 किलोमीटर के बीच विभाग ने चार रेलवे हॉल्ट तक निर्माण किया. जिसमें अशोकधाम, धीराडाढ़-ज्वास, डुमरी व गंगासराय प्रमुख है. इस हॉल्टों में डुमरी छोड़ कर अन्य हॉल्टों पर न बिजली, न शौचालय, न यात्री शेड सहित अन्य प्रकार की सुविधा नदारद है. जबकि इस मार्ग से गुजरनेवाली सभी पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव है. जिससे सैकड़ों यात्रियों का आना जाना होता है. विडंबना है कि झारखंड राज्य में बैद्यनाथधाम के बाद बिहार राज्य में एक मात्र भोला बाबा का मंदिर अशोकधाम है. जहां शिव के भक्त प्रत्येक दिन पैसेंजर ट्रेनों में सैकड़ो की संख्या में यहां उतर कर शिव मंदिर में जाकर जलाभिषेक करते हैं. सावन माह में तो इसकी संख्या हजारों में हो जाती है. इसके बावजूद भी इस रेलवे हॉल्ट पर श्रद्धालु यात्रियों की कोई सुविधा नहीं है. श्रद्धालुओं को ट्रेन से उतर कर रेलवे लाइन की झाड़ी होकर मंदिर अशोकधाम जाना पड़ता है. शिव भक्त विभाग को कोसते जाते हैं. श्रद्धालु महिला पूनम भरत, रागिनी सिंह, सुरन चौधरी ने कहा कि अशोकधाम रेलवे हॉल्टों पर यात्री को कोई सुविधा नही है. विभाग को दार्शनिक एवं धार्मिक पर्यटल स्थल रहने के कारण हॉल्ट पर श्रद्धालुओं के लिए सारी सुविधा करनी चाहिए जिससे बैद्यनाथधाम स्टेशन की तरह रेलवे राजस्व बढ़ सके. बच्चों ने दिलाई सफाई अभियान की यादफोटो – 12 चित्र परिचय: महारानी स्थान के लिंक पथ की सफाई करता बालक लखीसराय. शनिवार को जिले के नगर पंचायत बड़हिया में वार्ड नंबर तीन में बच्चों ने सफाई अभियान के तहत गली की सफाई की जिससे जगदंबा स्थान जाने वाले महिला, पुरुष को पूजन करने में गंदगी का सामना नही करना पड़े. बच्चों ने बताया कि नगर पंचायत होने के बावजूद भी सफाई कर्मी प्रत्येक दिन जगदंबा नगरी के लिंक पथों की सफाई नहीं कर पाते हैं. जिससे आने-जाने वाले श्रद्धालु को गंदगी का सामना करना पड़ रहा था. जगह-जगह गंदगी के ढेर देख कर मुहल्ले के बच्चों ने निर्णय लिया कि प्रत्येक दिन सुबह में दो घंटे गली में घूम-घूम कर सफाई करें.मौसम ने दिया किसानों को दगालखीसराय. शनिवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला आसमान में काली घटा घिरे. हल्की बारिश भी हुई जिससे किसानों को चेहरे पर मुस्कान आई लेकिन वह ज्यादा समय नहीं रह पाया और आसमान साफ हो गया. जिससे किसान के चेहरे खुशी के बदले मायूस हो गये. बतातें चलें कि जिले के धनहर क्षेत्र हलसी, रामगढ़, सूर्यगढ़ा, चानन व लखीसराय में बारिश के आभाव में धान के फसल सूख रहे हैं. खेतों में दरार पड़ रही है. बड़हिया टाल व दियारा क्षेत्र में रवि फसल चना, मसूर, केराव, खेसारी, राय की बुआई नहीं हो पायी है जिससे किसान हाथ से हाथ रखकर आसमान को निहार रहे हैं साथ ही इंद्र भगवान से बारिश की दुआ कर रहे है. इधर धान की फसल मारा व रबी बुआई नहीं होने से किसानों के बीच दशहरा पर्व होने के बावजूद खुशी का माहौल नहीं है. जिसके परिणाम स्वरूप बाजार भी फीका पड़ रहा है. किसान अपने घर में खेती की चिंता कर रहे हैं. किसान अरविंद कुमार ने बताया कि बड़हिया टाल में एक मात्र रबी फसल का उत्पादन होता है जिससे किसानों का साल भर का भोजन, बच्चे का पठन-पाठन, लड़की का शादी ब्याह आदि किया जाता था. इस बार रबी बुआई नहीं होने से उत्साह खत्म हो गया है. बनारसी महतो ने बताया कि किसानों का उत्पादन पर खुशी और उमंग होता है परंतु पानी के अभाव में धान की फसल बर्बाद हो रही है. खुशी कहां से आये.
हॉल्ट बना लेकिन यात्री सुविधा नदारद
हॉल्ट बना लेकिन यात्री सुविधा नदारद फोटो – 10 चित्र परिचय: धीराडार ज्वास हॉल्टफोटो – 11 चित्र परिचय: गंगा सराय हॉल्टफोटो- 13 चित्र परिचय: अशोक धाम हॉल्ट प्रतिनिधि, लखीसरायरेल विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे हॉल्ट का निर्माण किया. परंतु पेयजल, बिजली, शौचालय यात्री शेड व प्लेटफॉर्म की समुचित व्यवस्था नहीं है. जिससे […]
