सड़क जाम के दौरान काफी आक्रोशित थे ग्रामीण फोटो 6 ए (सड़क जाम करते लोग )सिकंदरा . व्यवसायी मदन मिस्त्री की हत्या से आक्रोशित कुरहाडीह व लोसघानी के दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह सिकंदरा नवादा मुख्य मार्ग को रवैय मुसहरी के समीप जाम कर दिया था. इस दौरान लाठी डंडे व लोहे के रॉड के साथ सड़क जाम कर रहे लोग काफी उग्र नजर आ रहे थे. शुक्रवार की शाम मदन मिस्त्री की तलाश में लगे लोगों के साथ पुलिस द्वारा की गयी मारपीट के कारण ग्रामीण काफी आक्रोशित थे और पुलिस को देखते ही उनलोगों के तेवर तल्ख हो जाते थे. आक्रोशित ग्रामीण एसपी व जिलाधिकारी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े थे. इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निसार अहमद शाह के समझाने का भी ग्रामीणों पर कोई असर नहीं पड़ा और उन्हें भी ग्रामीणों के तल्ख सवालों से जूझना पड़ा.आखिरकार चार घंटे लंबे जाम के बाद एसपी जयंतकांत लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंचे और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने का भरोसा देकर जाम तोड़वाने में सफल रहे. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. वहीं जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
सड़क जाम के दौरान काफी आक्रोशित थे ग्रामीण
सड़क जाम के दौरान काफी आक्रोशित थे ग्रामीण फोटो 6 ए (सड़क जाम करते लोग )सिकंदरा . व्यवसायी मदन मिस्त्री की हत्या से आक्रोशित कुरहाडीह व लोसघानी के दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह सिकंदरा नवादा मुख्य मार्ग को रवैय मुसहरी के समीप जाम कर दिया था. इस दौरान लाठी डंडे व लोहे के रॉड […]
