मणिकुरा आश्रम में तांत्रिक विधि से होता है दूर्गा पूजा

मणिकुरा आश्रम में तांत्रिक विधि से होता है दूर्गा पूजा फोटो 8 (मां कामाख्या मंदिर)झाझा . प्रखंड एवं नगर क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ नवरात्रा मनाई जा रही है.नगर क्षेत्र में वैष्णवी दुर्गा स्थान, रेलवे इंस्टीच्यूट, बंगाली पूजा, अांबेडकर चौक स्थित दुर्गा मंदिर समेत कई जगहों पर कलश स्थापना कर नवरात्रा […]

मणिकुरा आश्रम में तांत्रिक विधि से होता है दूर्गा पूजा फोटो 8 (मां कामाख्या मंदिर)झाझा . प्रखंड एवं नगर क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ नवरात्रा मनाई जा रही है.नगर क्षेत्र में वैष्णवी दुर्गा स्थान, रेलवे इंस्टीच्यूट, बंगाली पूजा, अांबेडकर चौक स्थित दुर्गा मंदिर समेत कई जगहों पर कलश स्थापना कर नवरात्रा मनाई जा रही है. प्रखंड क्षेत्र के नागी डैम ,बोड़वा, चांय, मणिकुरा आश्रम समेत कई जगहों पर भी धूम धाम से दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी की जा रही है. वहीं प्रखंड क्षेत्र के मणिकूरा आश्रम में कई वषों से तांत्रिक विधि से दुर्गा पूजा मनायी जाती है. इस मंदिर में दस महाविद्या के साथ मां कामाख्या की मूर्त्ति स्थापित किया गया है. इसी मूर्त्ति के सामने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना किया जाता है. आश्रम के सदस्य दासनंद विवेक, पंकज नंद विवेक, रेणु नंद विवेक, छेदी नंद विवेक, रविनंद, बबलू नंद, गोरेला नंद विवेक बताते हैं कि चैत नवरात्र व शारदीय नवरात्र के मौके पर दर्जनों सदस्य आश्रम आते है. तथा पूरे विधि विधान के साथ नवदुर्गा के रुप में स्थापित मां कामाख्या की पूजा तांत्रिक विधि से करते है. इस दौरान खास कर महाष्टमी की रात्रि विशेष रूप से पूजा अर्चना किया जाता है.सदस्यों ने बताया कि आश्रम में स्थापित मां कामाख्या की पूजा जो पूरे मनोयोग से करते है.उनकी मन्नतें अवश्य पूरी होती है.आश्रम के आचार्य पंडीत मुरलीधर पांडे ने बताया कि आने वाले दिनों में यह आश्रम एक शक्तिपीठ के रूप में उभरेगी. साथ ही बताया कि प्रत्येक रविवार एवं प्रत्येक माह के 17 तारीख को मंदिर में नियमित पूजा-पाठ,हवन,साधना के साथ भंडारा भी किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >