झाझा : झाझा स्थित रेलवे कॉलोनी में अवस्थित रेलवे इंस्टीच्यूट वर्ष 1948 से मां दुर्गा की पूजा हो रही है. मां दुर्गा रेलवे कर्मचारियों समेत सभी आगतुंकों का मन्नतें पूरा करती है. पूजा के बाबत समिति के अध्यक्ष एके पांडेय,सचिव मुरारी सिंह,कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी शरण सिंह,एसएन सिंह,एके मिश्रा,मनोज कुमार समेत कई लोगों ने बताया कि पहले इस मां का पूजा रेलवे मध्य विद्यालय में होता था.
कालांतर में समय बदला तथा 1948 से रेलवे इंस्टीच्यूट में पूजा होने लगी. बंगाली समुदाय एवं दूसरे हिंदू समुदाय में पूजा को लेकर एक मत थे. पूजा के दौरान कलश नहीं स्थापित किया जाता था. जिससे श्रद्धालुओं में क्षोभ हुआ करता था. फिर बंगाली समुदाय के लोग अपनी पूजा अलग कर लिए तब से कलश स्थापना के साथ ही पूजा पूरे धूम धाम से होने लगी.
आयोजकों ने बताया कि इस बार पंडाल लुक जयपुर के पिंक सिटी का दिया जा रहा है. जिसकी ऊंचाई 72 फीट एवं चौड़ाई 45 फीट की होगी. पंडाल का कारीगर गिरिडीह से आया है.
मंदिर के पुजारी आचार्य गौतम पांडेय ने बताया कि 20 अक्टूबर सप्तमी के कलश स्थापना के साथ,21 अक्टूबर को महाअष्टमी व 22 अक्तूबर को नवमी एवं दशमी होगी. उक्त अवसर पर हवन,कन्या पूजन,ब्रह्मण भोजन का आयोजन किया गया है. पूजा रेलवे कर्मचारियों द्वारा आयोजित किया जाता है. आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक पूजा समाप्ति के बाद प्रसाद का वितरण किया जायेगा.
