टोला सेवकों ने डीइओ के साथ की बैठक जमुई . टोला सेवक संघ के सदस्यों ने बुधवार को मानदेय भुगतान की मांग को लेकर प्रदेश सहायक सचिव नितेश्वर आजाद और जिलाध्यक्ष दरोगी मांझी के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात की. मौके पर जानकारी देते हुए संघ के प्रदेश सहायक सचिव श्री आजाद ने बताया कि विगत 4 माह से सभी टोला सेवकों का भुगतान नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा चार से पांच दिनों के अंदर बकाया मानदेय खाता में भेज देने का आश्वासन दिया गया है. आगामी 17 अक्टूबर को टोला सेवकों के समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर गरीब मांझी,चंद्रदेव मांझी,सुनील कुमार चौधरी,श्यामसुंदर चौधरी,शिवदानी रजक,गोपाल प्रसाद आदि टोला सेवक मौजूद थे.
टोला सेवकों ने डीइओ के साथ की बैठक
टोला सेवकों ने डीइओ के साथ की बैठक जमुई . टोला सेवक संघ के सदस्यों ने बुधवार को मानदेय भुगतान की मांग को लेकर प्रदेश सहायक सचिव नितेश्वर आजाद और जिलाध्यक्ष दरोगी मांझी के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात की. मौके पर जानकारी देते हुए संघ के प्रदेश सहायक सचिव श्री आजाद ने […]
