जाम से परेशान हो रहे हैं लोग

जाम से परेशान हो रहे हैं लोग फोटो : 5(सड़क पर लगा जाम)जमुई . शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शहर में लगने वाली जाम की वजह से लोग काफी परेशान रहे. जाम के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम को हटाने में पुलिस […]

जाम से परेशान हो रहे हैं लोग फोटो : 5(सड़क पर लगा जाम)जमुई . शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शहर में लगने वाली जाम की वजह से लोग काफी परेशान रहे. जाम के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम को हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. वहीं चुनाव संपन्न करा कर लौट रहे अर्द्ध सैनिक बल के जवानों को भी जाम के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. जाम की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों और खरीदारी करने वाले लोग भी काफी परेशान नजर आये. सड़क पर जाम लगने की स्थिति उत्पन्न होने से स्कूली बच्चे,कार्यालय जाने वाले कर्मियों,बाजार में पूजा सामग्री की खरीदारी करने वाले श्रद्धालुओं सहित अपने घर तक पहुंचने वाले वाहन सवार और पैदल चलने वाले लोग काफी परेशान दिखे. जाम की वजह से लोग कहां-कहां लगता है जामशहर के कचहरी चौक से बाजार क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश बड़े व छोटे चारपहिया वाहनों के प्रवेश करने के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. कमोवेश यही हाल थाना चौक, महाराजगंज, महिसौड़ी चौक,खैरा मोड़,बोधवन तालाब आदि का रहा. यहां जाम से लोग जूझते नजर आये. जाम की वजह से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था. लोगों की माने तो दुकानदारों द्वारा सड़क के अतिक्रमण कर लिये जाने के कारण भी बाजार की सड़के संकरी हो गयी है और इस वजह से भी जाम लग रहा है.पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण लगता हैं जामशहर में दोपहिया व छोटे चारपहिया वाहन चालकों द्वारा जैसे-तैसे वाहनों का परिचालन करने और जहां तहां वाहनों को खड़ा कर देने के कारण जाम लग जाता है. काफी हद तक शहर पर ठेला व रिक्शा को जहां तहां खड़ा करके माल लोड अनलोड से भी जाम लगता है. काफी हद तक बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश कर जाने के कारण भी जाम लग रहा है. लोगों की माने तो प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा को देखते हुए बाजार में जाम लगने से रोक लगाने के लिए ना तो कोई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गयी है और ना तो बाजार क्षेत्र से वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. जिसके कारण जाम लग रहा है. कहते हैं जिलाधिकारी इस बाबत पूछे जाने पर जिलाधिकारी डा. कौशल किशोर ने बताया कि एक से दो दिनों के भीतर अधिकारियों के साथ बैठक कर जाम से शहर वासियों को निजात दिलाने के कोई स्थायी कदम उठाया जायेगा. ताकि लोगों को जाम की समस्या से पूर्णरूपेन छुटकारा मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >