शहर में लगा है कचरा का अंबार फोटो : 7(सड़क किनारे जमा कचरा) जमुई . नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 स्थित रामकृष्ण गौशाला के समीप सड़क किनारे कचरा का अंबार लगा हुआ है. कचरे के सड़न की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आसपास की लोगों की माने तो दुर्गा पूजा के अवसर पर भी पूर्व की तरह गौशाला के समीप कचरा का अंबार लगा हुआ है. जिसके कारण हमलोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने बताया कि हमलोगों को कचरे की सड़न की वजह से नाक पर रूमाल रख कर इस ओर से गुजरना पड़ता है. लोगों की माने तो हमलोगों ने कई बार स्थानीय नगर पार्षद और नगर परिषद को कूड़े-कचरे के नियमित सफाई के लिए कहा लेकिन किसी ने हमारी बातों की ओर ध्यान नहीं दिया.जिसके कारण परेशानी आज तक जस की तस बनी हुई है.
शहर में लगा है कचरा का अंबार
शहर में लगा है कचरा का अंबार फोटो : 7(सड़क किनारे जमा कचरा) जमुई . नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 स्थित रामकृष्ण गौशाला के समीप सड़क किनारे कचरा का अंबार लगा हुआ है. कचरे के सड़न की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आसपास की लोगों की […]
