कलश स्थापना को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

कलश स्थापना को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्राफोटो- 12 चित्र परिचय: शोभा यात्रा में शामिल कन्या कुंवारीचानन. नवरात्र में कलश स्थापना को लेकर मंगलवार को प्रखंड के महेशलेटा मुसहरी स्थित दुर्गा मंदिर से 151 कन्या कुंवारियों ने कलश शोभायात्रा निकाली. इन कन्या कुंवारियों ने कतारबद्ध होकर सिर पर मटका ले शोभा यात्रा में भागीदारी […]

कलश स्थापना को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्राफोटो- 12 चित्र परिचय: शोभा यात्रा में शामिल कन्या कुंवारीचानन. नवरात्र में कलश स्थापना को लेकर मंगलवार को प्रखंड के महेशलेटा मुसहरी स्थित दुर्गा मंदिर से 151 कन्या कुंवारियों ने कलश शोभायात्रा निकाली. इन कन्या कुंवारियों ने कतारबद्ध होकर सिर पर मटका ले शोभा यात्रा में भागीदारी की. इस दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा ढोल बाजे, डीजे के धुनों पर मंदिर परिसर से शुरू हुए कलश शोभा यात्रा मे माता के जयकारे लगाये और भक्ति गीत पर थिरकते नजर आये. शोभायात्रा बिछवे मुसहरी, बिछवे गांव होकर वापस मंदिर लौट आया. बिछवे में इन कन्याओं का ग्रामीणों ने स्वागत किया. लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय करने के दौरान माता के भक्तों ने मां के जयकारे लगाये. कलश शोभायात्रा के वापस लौटने पर विद्वान पंडितों के द्वारा कलश स्थापना की गयी. इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >