कलश स्थापना को लेकर महिला श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कलश स्थापना को लेकर महिला श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ाआश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को कलश स्थापना व माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा के साथ ही नवरात्र प्रारंभ हो गया. इस बाबत मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा व कलश स्थापना की गयी. स्थानीय […]

कलश स्थापना को लेकर महिला श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ाआश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को कलश स्थापना व माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा के साथ ही नवरात्र प्रारंभ हो गया. इस बाबत मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा व कलश स्थापना की गयी. स्थानीय बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर में ब्राह्मण नीशु पांडेय, शिव दुर्गा मंदिर में अजय ठाकुर के द्वारा विधिपूर्वक कलश स्थापना व दुर्गा पाठ कराया गया. नौ दिनों तक चलनेवाले नव दुर्गा पाठ की देखरेख बड़ी दुर्गा मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष व समाज सेवी दिलीप अग्रवाल व शिव दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया बालेश्वर सिंह कर रहे हैं. कलश स्थापना में काफी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और मां के जयकारे लगाये.कलश स्थापना के साथ ही मां की पूजा शुरूहलसी. प्रखंड के सभी दुर्गा मंदिरों सहित अन्य घरों में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां भगवती की पूजा कलश स्थापना के साथ ही शुरू कर दी गयी. दुर्गा पूजा को लेकर वातावरण भक्तिमय माहौल बना हुआ है. इसके साथ ही पूरे प्रखंड में काफी चहल-पहल देखी जा रही है. क्षेत्र के हलसी, कैंदी, बाछा, नौमा, प्रतापपुर, तरहारी, मतासी, गेरुआ पुरसंडा, शिवसोना, खैरमा, बहरांवा स्थित दुर्गा मंदिरों में कलश स्थापना की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >