पस्तिौल का भय दिखा कर बाइक छीना

पिस्तौल का भय दिखा कर बाइक छीना मेदनीचौकी. सोमवार की शाम मिल्की-अभयपुर पथ पर पीरी बाजार थाना क्षेत्र के भिड़हा टाल स्थित राजा चिमनी भट्ठा के समीप तीन लोगों ने पिस्तौल का भय दिखा कर मेदनीचौकी थाना के किरणपुर ग्रामवासी चंद्रभूषण कुमार की बाइक छीन ली. इस संबंध में पीड़ित युवक ने बताया कि सोमवार […]

पिस्तौल का भय दिखा कर बाइक छीना मेदनीचौकी. सोमवार की शाम मिल्की-अभयपुर पथ पर पीरी बाजार थाना क्षेत्र के भिड़हा टाल स्थित राजा चिमनी भट्ठा के समीप तीन लोगों ने पिस्तौल का भय दिखा कर मेदनीचौकी थाना के किरणपुर ग्रामवासी चंद्रभूषण कुमार की बाइक छीन ली. इस संबंध में पीड़ित युवक ने बताया कि सोमवार की शाम 6.30 बजे वह अपने गांव किरणपुर में वोट देकर बाइक से अपने ननिहाल महेशपुर जा रहा था. इसी बीच तीन अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखा कर बाइक छीन ली और पिस्तौल के बट से प्रहार कर बाइक की चाबी, मोबाइल, पैन कार्ड तथा 2500 रुपये नगदी भी छीन ली. कहा कि उन्होंने इसकी सूचना पीरी बाजार थाना को दे दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >