कलश स्थापन के साथ मां परसंडा की अराधना शुरू

कलश स्थापन के साथ मां परसंडा की अराधना शुरू फोटो 2(मूर्ति निर्माण करते कलाकार) गिद्धौर . चंदेल राजवंश द्वारा उलाय नदी तट पर स्थापित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में कलश स्थापन के साथ ही भक्तों का शैलाब मां की पूजा-अर्चना को लेकर उमड़ पड़ा है. नवरात्र को लेकर मंगलवार को पूरे नेम निष्ठा के साथ रियासत […]

कलश स्थापन के साथ मां परसंडा की अराधना शुरू फोटो 2(मूर्ति निर्माण करते कलाकार) गिद्धौर . चंदेल राजवंश द्वारा उलाय नदी तट पर स्थापित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में कलश स्थापन के साथ ही भक्तों का शैलाब मां की पूजा-अर्चना को लेकर उमड़ पड़ा है. नवरात्र को लेकर मंगलवार को पूरे नेम निष्ठा के साथ रियासत के विद्वान पंडितों द्वारा कलश स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना प्रारंभ की गयी. बताते चलें कि वर्षों से चले आ रहे चंदेल रियासत के इस पौराणिक मंदिर में नवरात्र के प्रारंभ होते ही उलाय नदी में स्थान कर दंडवत देने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगना अहले सुबह ही लगा रहा. जानकारी के अनुसार मां दुर्गा मंदिर में चले आ रहे रिवाजों व परंपराओं के अनुरूप नेम निष्ठा के साथ पूजा को संपन्न कराने से की जिम्मेदारी शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति सदस्यों को दी गयी है. वहीं मां भगवती के प्रतिमा को मूर्त रूप देने में बनारस के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार राजकुमार रावत के द्वारा किया जा रहा है. दशहरा के दौरान मेला में आये श्रद्धालु के लिए मंदिर परिसर सहित में मीना बाजार व मनोरंजन के अन्य सामानों को व्यवस्थित करने में लगे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >