मतदान में महिलाओं ने भी निभायी बढ़ चढ़ कर भागीदारी

जमुई : विधानसभा चुनाव के दौरान लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाने के लिए महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभायी और सभी मतदान केंद्रों पर महिलाओं की काफी भीड़ देखी गयी. गृहणी बॉबी देवी और कंचन देवी ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने […]

जमुई : विधानसभा चुनाव के दौरान लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाने के लिए महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभायी और सभी मतदान केंद्रों पर महिलाओं की काफी भीड़ देखी गयी.

गृहणी बॉबी देवी और कंचन देवी ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए हमलोग अपना सारा काम निपटाकर आये है. हमसबों को भी मतदान में बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए.

क्योंकि संविधान में महिलाओं को भी बराबरी का अधिकार दिया है. गृहणी रिमझिम देवी और रेखा देवी ने बताया कि लोकतंत्र के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका है.

मतदान लोकतंत्र का महापर्व है और यह पांच वर्ष में एक बार आता है. महिलाओं को भी वोट अवश्य देना चाहिए. गृहणी पूजा देवी,राधिका देवी और मोनिका देवी ने बताया कि महिलाएं आज इस युग में किसी से कम नहीं है और पुरूषों के साथ सभी जगह कंधे से कंधा मिला कर चल रही है तो मतदान में महिलाएं किसी से पीछे क्यों रहेंगी.

वोट कर हम भी अपने हक के लिए एक अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव कर सकते है. लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में महिलाओं को अपनी व्यापक भागीदारी निभानी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >