नक्सली फरमान पर भारी पड़ा मतदाताओं का उत्साह
खैरा : सिकंदरा विधानसभा के खैरा प्रखंड में नक्सलियों के वोट बहिष्कार के फरमान पर मतदाताओं व सुरक्षा बलों का पहरा अधिक भारी रहा. बताते चलें कि नक्सलियों के वोट बहिष्कार के फरमान के कारण इन क्षेत्रों में शुरुआत में वोट का प्रतिशत धीमा दिखा.
लेकिन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था को देख कर लोगों में विश्वास लौटा और वे मतदान केंद्र तक पहुंचे. प्रशासन की ओर से सुरक्षा को ले कर हरखांड पंचायत के दीपाकरहर 258,रोपावेल 259,चननवर 260 तीनों बूथों को चननवर मध्य विद्यालय स्थानांतरित किया गया था.
मतदाताओं के बीच व्याप्त भय को समाप्त करने को लेकर अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों द्वारा फ्लैग मार्च कर मतदाताओं में विश्वास पैदा किया गया.
