भय नहीं मतदान का था उत्साह खैरा : सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले खैरा प्रखंड के नक्सल प्रभावित हरणी पंचायत व हरखार पंचायत के मतदाताओं में सोमवार को मतदाताओं में अजब का उत्साह देखा गया. इन क्षेत्रों में मतदाताओं की लंबी कतार देखा गया. चिलचिलाती हुई धूप व गरमी की परवाह किये बगैर लोग लंबी दूरी तय कर इन मतदान केंद्रों तक पहुंच कर अपने मत का प्रयोग करते देखे गये. सुरक्षा ऐसी की परिंदा भी पर ना मार सकेखैरा : सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के खैरा प्रखंड के दो पंचायतों के मतदान केंद्रों पर सोमवार को प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. सुरक्षा ऐसा कि परिंदा भी पर ना मार सके. बड़ीबाग चौक से आगे बढ़ने के बाद शुरू होने वाले गिद्धेश्वर जंगल में हर पचास गज की दूरी पर सुरक्षा बल के जवान मोरचा संभाले हुए थे. जंगल के रास्ते से गुजारने वाली सभी दोपहिया व चारपहिया वाहनों की तलाशी लेने के बाद ही बढ़ने दिया जा रहा था. मीडिया कर्मियों को भी सुरक्षा बल के जवान आईडी कार्ड देखने के बाद ही बढ़ने दे रहे थे. बूथ से सटे जंगलों में भी सुरक्षा बल के जवान हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थे. वहीं झारखंड-बिहार के सीमा की सील कर जवानों के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था.
भय नहीं मतदान का था उत्साह
भय नहीं मतदान का था उत्साह खैरा : सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले खैरा प्रखंड के नक्सल प्रभावित हरणी पंचायत व हरखार पंचायत के मतदाताओं में सोमवार को मतदाताओं में अजब का उत्साह देखा गया. इन क्षेत्रों में मतदाताओं की लंबी कतार देखा गया. चिलचिलाती हुई धूप व गरमी की परवाह किये बगैर […]
