चला वाहन चेकिंग अभियान लखीसराय. रविवार को विस चुनाव को देखते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अर्द्ध सैनिक जवानों द्वारा सोमवार वाहन चेकिंग किया गया है. अभियान में युवाओं द्वारा चलाये जा रहे वाहनों की विशेष तलाशी ली गयी. दो पहिया वाहनों पर ट्रिपल लोड, वाहनों के कागजातों की जांच तथा हेलमेट की चेकिंग की गयी. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन एवं कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक दर्जन से अधिक वाहनों को जब्त किया गया. उन्होंने बताया कि यह चेकिंग अभियान विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा. कर्मियों के बीच चुनाव सामग्री का वितरण फोटो: 5चित्र परिचय: शिविर में एसडीओ व अन्यफोटो : 6चित्र परिचय : उपस्थित कर्मीलखीसराय. रविवार को बाजार समिति स्थित पुलिस लाईन के प्रांगण में विधानसभा चुनाव 2015 को मतदान कराने को लेकर मतदान कर्मियों के बीच चुनाव सामग्री तथा तृतीय नियुक्ति पत्र का वितरण जिला निर्वाची पदाधिकारी गोपाल मीणा के निर्देश पर निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ अंजनी कुमार, डीसीएलआर रमेश कुमार एवं भूअर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार के द्वारा किया गया. इसके पूर्व सभी पुलिस कर्मी को नियुक्ति पत्र दिया गया. जिसमें मतदान कर्मियों के नाम व विद्यालय बूथ संख्या अंकित था. इस संबंध में एसडीओ अंजनी कुमार ने बताया कि सभी कर्मियों को अंतिम नियुकित पत्र का वितरण कर दिया गया. जिसके लिए कुल 17 कलस्टर बनाये गये थे. लखीसराय विधानसभा में 7 तथा सूर्यगढ़ा विधानसभा में 10 कलस्टर मतदान कर्मियों के लिए बनाये गये है. 167 एवं 168 विधानसभा में एक-एक मतदान केंद्र मॉडल बनाये गये है. सभी कलस्टर पर बीडीओ के द्वारा शौचालय , पेयजल, चिकित्सक एवं बिजली की समुचित व्यवस्था की जायेगी.बावजूद इसके कर्मियों को काफी परेशानी हो रही थी. पुलिस कर्मी अपना पदस्थापन कागजात देख रहे थे. शिविर में चार कांउटर खोला गया. शिविर में कुर्सी लगी थी जिसमें कर्मी का नंबर चिपका हुआ था. पुलिस कर्मी साटा हुआ पर्चा में अपना नाम के आगे लगा नंबर देख उस कुर्सी पर बैठा दिया जाता था. उसके बाद सभी कर्मीयों को चुनाव संबंधित निर्देश दिया जाने के बाद उसे रवाना किया गया. पुलिस लाइन में दिन भर पुलिस कर्मी परेशान रहे. ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौतचानन. किऊल झाझा रेल खंड के जमुई मननपुर स्टेशन के बीच भलुई हॉल्ट पर रविवार की सुबह ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, जमुई जिला के काकन गांव निवासी फौदी महतो का 20 वर्षीय पुत्र बैंगलुरु में रह कर मार्बल मिस्त्री का कार्य करता था. वह दुर्गा पूजा के मौके पर अपने घर आ रहा था. वह अप पाटलीपुत्र ट्रेन से भलुई हॉल्ट पर उलटे साईड उतरा. अपना सामान उठा कर रेलवे लाईन पर रख रहा था. उसी समय डाउन लाइन से आ रही 2336 नागल डैम एक्सप्रेस के चपेट में आ गया. वह बुरी तरह घायल हो गया. युवक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया. उक्त आशय की जानकारी केबीन मास्टर दिनेश प्रसाद ने दी. युवक के परिजनों द्वारा शव को गांव ले जाया गया. चौक चौराहे पर हो रही चुनावी चर्चा लखीसराय. आज मतदान होना है. रविवार को पूर्व संध्या पर चौक चौराहे पर लोगों के बीच प्रत्याशियों की जीत-हार की चर्चा होती रही. शहर के चौक-चौराहे , चाय की दुकान आदि पर जमघट लगी रही. लोग एक-दूसरे का मन टटोलते रहे. आज अवश्य करें मतदान फोटो : 1 चित्र परिचय: सरदेन्दू मोहनफोटो : 2 चित्र परिचय: डा. रामानूजफोटो : 3 चित्र परिचय: प्राचार्य कौशल किशोरफोटो : 4 चित्र परिचय: शिक्षाविद प्रभाकर लखीसराय. शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक, व्यापारी, शिक्षाविद , सामाजिक एवं बुद्विजिवियों ने सोमवार को होने वाले दोनों विधानसभा क्षेत्र 168 लखीसराय एवं 167 सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील किया है कि लोकतंत्र के महापर्व में मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें जिससे लोकतंत्र बच सके. शहर के शिशु रोग विशेषज्ञ सह रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ रामानुज प्रसाद सिंह ने कहा कि दोनों विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर जाकर मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. यह आपका अधिकार है. बटन दबाने से पूर्व आपका प्रतिनिधित्व करने वाला ऐसा प्रतिनिधि हो जो जाति धर्म संप्रदायिक बाद क्षेत्र में जात पात से उपर उठकर कार्य करे वैसै प्रतिनिधित्व को ही चुने. उन्होंने महिला पुरूष जवान वृद्व मतदाता को बिना किसी भय एवं प्रलोभन के मतदान करें जिससे इनका प्रतिनिधि राज्य को एक अच्छी सरकार बनाने में सहभागी बन सके. केएसएस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य कौशल किशोर ने दोनों विधानसभा क्षेत्र से अपील किया है कि सभी मतदाता अवश्य मतदान करे. साथ ही साथ पड़ोसी को भी मतदान के लिए प्रेडि़त करें. क्येांकि चुनाव आयोग ने 18 वर्ष के उपर के सभी मतदाताओं को मतदाधिकार करने का अधिकार दिया है. बटन दबाने से पूर्व हर मतदाता अच्दे प्रत्याशी को चयन करें जिसके दामन पर कोई दाग न हो क्षेत्र का विकास करने वाला हो बोली मधुर हो जिससे आपका क्षेत्र का विकाास हो सके. व्यापारी शरदेंदू मोहन ने कहा कि लोक सभा एवं विधानसभा का चुनाव पांच वर्ष पर आता है. ऐसे में दोनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को अपना प्रतिनिधित्व चयन करने का मौका मिलता है. मतदान के दिन अवश्य अपने -अपने बूथों पर जाकर अपना मताधिकार का प्रयोग करें. और अपने प्रतिनिधि का चयन करें. जिससे आपका क्षेत्र का विकास हो सके. अगर इस लोक तंत्र में अपना प्रतिनिधित्व का चयन का मौका छोड़ दिया तो फिर पछताने से कोई फायदा नही है. इसलिए अपना मत का सही प्रयोग करें. शिक्षाविद डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में 18 वर्ष से ऊपर के सभी मतदाताओं का मताधिकार करने का अधिकार प्राप्त है. दोनों विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाता सोमवार को होने वाले अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर अवश्य मताधिकार का प्रयोग करें. और अपना अच्छे प्रतिनिधित्व का चयन करें. जिससे आपका प्रतिनिधि राज्य सरकार में अच्छी भागीदारी कर क्षेत्र का विकास कर सके.
चला वाहन चेकिंग अभियान
चला वाहन चेकिंग अभियान लखीसराय. रविवार को विस चुनाव को देखते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अर्द्ध सैनिक जवानों द्वारा सोमवार वाहन चेकिंग किया गया है. अभियान में युवाओं द्वारा चलाये जा रहे वाहनों की विशेष तलाशी ली गयी. दो पहिया वाहनों पर ट्रिपल लोड, वाहनों के कागजातों की जांच तथा हेलमेट की […]
