मनायी गयी जयप्रकाश नारायण की जयंती सोनो. संपूर्ण क्रांति के महानायक व समाजसेवी नेता जयप्रकाश नारायण की जयंती भाजपा कार्यालय में मनायी गयी़ जानकारी देते हुए भाजपा कला संस्कृति मंच के क्षेत्रीय प्रभारी रंजीत सिंह ने कहा कि आज के नेताओं को जेपी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है़ 1974 के छात्र आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण के सफल नेतृत्व की चर्चा आज भी युवाओं को प्रेरित करती है़ प्रखंड महामंत्री अभिनंदन सिंह ने कहा कि जहा उन्होंने सत्ता सुख से अपने को दूर रखा वहीं आज सत्ता के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार है़ भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष कामदेव सिंह ने कहा की दलविहीन राजनीति के पक्षधर जेपी तानाशाही व्यवस्था के विरोधी थे़ मौके पर इंद्रदेव वर्णवाल, अंजनी पांडेय, उमेश वर्णवाल, चंदन सिंह, नुनेश्वर साह, मोहन वर्णवाल, संजीव दुबे मौजूद थे़
मनायी गयी जयप्रकाश नारायण की जयंती
मनायी गयी जयप्रकाश नारायण की जयंती सोनो. संपूर्ण क्रांति के महानायक व समाजसेवी नेता जयप्रकाश नारायण की जयंती भाजपा कार्यालय में मनायी गयी़ जानकारी देते हुए भाजपा कला संस्कृति मंच के क्षेत्रीय प्रभारी रंजीत सिंह ने कहा कि आज के नेताओं को जेपी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है़ 1974 के छात्र आंदोलन […]
