शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने को लेकर जवानों ने किया फ्लैग मार्च

जमुई : 12 अक्तूबर को होने वाले मतदान को लेकर लोगों को विश्वास बहाली और शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने को लेकर सदर थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में बीएसएफ, आइटीबीपी और सैप के जवानों ने पूरे नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य है. लोगों […]

जमुई : 12 अक्तूबर को होने वाले मतदान को लेकर लोगों को विश्वास बहाली और शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने को लेकर सदर थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में बीएसएफ, आइटीबीपी और सैप के जवानों ने पूरे नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया.

थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य है. लोगों को निर्भिक होकर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करना. उन्होंने बताया कि भयमुक्त व शांतिपूर्ण मतदान को लेकर जवानों के द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है.

चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा और उनसे पूरी कड़ाई से निबटा जायेगा. क्योंकि चुनाव को हर हाल में शांतिपूर्ण संपन्न कराना प्रशासन का एक मात्र लक्ष्य है और इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >