सोशल मीडिया का दुरूपयोग समाज पर डाल रहा दुष्प्रभाव

सोशल मीडिया का दुरूपयोग समाज पर डाल रहा दुष्प्रभाव *व्हाट्स-एप व फेसबुक पर अश्लील तस्वीर न डालें.*झांसे में लेकर हो सकता हैं तस्वीर का गलत इस्तेमाल*अभिभावक अपने बच्चों पर नजर रखें. *वीडियो व आपत्तिजनक तस्वीर न भेजें और न मंगायें.*फेसबुक व व्हाट्स-एप का करें सदुपयोग.*इस तरह की गतिविधि पर साइबर टीम रखे नजरलखीसराय:आजकल सोशल मीडिया […]

सोशल मीडिया का दुरूपयोग समाज पर डाल रहा दुष्प्रभाव *व्हाट्स-एप व फेसबुक पर अश्लील तस्वीर न डालें.*झांसे में लेकर हो सकता हैं तस्वीर का गलत इस्तेमाल*अभिभावक अपने बच्चों पर नजर रखें. *वीडियो व आपत्तिजनक तस्वीर न भेजें और न मंगायें.*फेसबुक व व्हाट्स-एप का करें सदुपयोग.*इस तरह की गतिविधि पर साइबर टीम रखे नजरलखीसराय:आजकल सोशल मीडिया का चलन इस कदर बढ़ गया है कि टिनेजर्स के अलावे बच्चे भी इसमें रुचि लेने लगे हैं. लेकिन सोशल मीडिया का उपयोग जिस कदर हो रहा हैं, वह अभिभावकों के लिये परेशानी का कारण बनता जा रहा हैं. लोगों के मुताबिक सोशल मीडिया का सदुपयोग संवाद संप्रेषण तक हो तो अच्छा हैं लेकिन इसका दुरूपयोग जनमानस एवं समाज पर बुरा असर डाल रहा हैं. सबसे अधिक दुष्प्रभाव टिनेजर्स पर ही पड़ रहा. व्हाट्स-एप व फेसबुक आदि पर अश्लील तस्वीर से अभिभावक परेशान हैं. व्हाट्स-एप व फेसबुक टिनेजर्स में काफी पोपुलर हो रहे हैं. गलत लोगों की चक्कर में पड़कर टिनेजर्स अपनी तस्वीर व वीडियो वायरल कर देते हैं. फलर्ट का शिकार होने के बाद टिनेजर्स लड़कियां अपनी बदनामी तो कराती हैं,परिवार को भी परेशानी में डाल देेती हैं. बदनामी के डर से लड़की या उसके घर बाले मामले को दबा देते हैं. प्रेम कुमार के मुताबिक व्हाट्स-एप पर कई बार अश्लील मैसेज व तस्वीर डाल दी जाती हैं. इससे परेशानी बनी हुई हैं. उक्त सभी मामलों में लोगों के जागरूक नहीं होने एवं इसके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाये जाने से मनचलों का मनोबल बढ़ता जा रहा हैं. जरूरत हैं मनचलों को चिन्हीत कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की. अभिभावकों को भी सजग होकर बच्चे को सोशल मीडिया के चक्कर में पड़ने से रोकना होगा,ताकि बच्चे का लाइफ खराब न हो. थम गया चुनाव प्रचार का शोर,प्रत्याशियों ने झोंकी ताकतलखीसराय: जिले के सूर्यगढ़ा एवं लखीसराय विधानसभा में 12 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होना हैं. इसके लिये शनिवार को अपराहन 3 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया. आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशी पुरा एहतियात बरत रहे थे.कार्यकर्ताओं को शाम तीन बजे तक प्रचार समाप्त कर प्रचार वाहन से पार्टी का झंडा व अन्य प्रचार सामग्री हटाने का सख्त निर्देश दिया जा रहा था.इधर प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपनी पुरी ताकत झोंक दी. कहीं रोड शो तो कहीं सघन जनसंपर्क व चुनावी सभा हुई. राज्य सभा सांसद सह जदयू नेता आरसीपीसिंह द्वारा लखीसराय में महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो किया गया. इधर भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी सुजीत कुमार द्वारा भी बड़हिया से हलसी तक रोड शो किया गया. सूर्यगढ़ा विधानसभा के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत रामचंदरपुर में केंद्रीय मंत्री गिरराज सिंह,भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन व भेाजपुरी गायक सह भाजपा सांसद मनोज तिवारी की चुनावी सभा हुई.प्रभात खबर प्रतिनिधि ने शनिवार की सुबह प्रत्याशियों के यहां लग रहे दरबार की जानकारी ली.सुबह 8 बजे महागठबंधन के एक प्रत्याशी के आवास पर दरबार सजा था. लगभग एक सौ से अधिक कार्यकर्ता कुर्सी पर आराम फरमाते अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे थे.लेकिन नेताजी का कहीं अता पता नही चला एक करीबी से जानकारी दी की नेता जी ता सुबह 6 बजे ही क्षेत्र चले गए। सुबह 9 बजे राजग महागठबंधन के प्रत्याशी के फलैट मे दर्जन भर कार्यकर्ता उपस्थित थे नेता जी के तैयार होने का इंतजार करते नजर आए। नेता जी का दियारा क्षेत्र का दौरा था सो तैयारी मुकम्मल होनी चाहिए वो भी प्रचार के अंतिम दिन 9 .30 बजे नेताजी तैयार होने निकले और समर्थकों के साथ चल दिए क्षेत्र भ्रमण में इस बीच एक कार्यकर्ता चापलुसी लहजे में नेताजी से अपने लिए कार्य की जानकारी लेनी चाही। उन्होने विपक्षी द्वारा अपने समर्थक के साथ मारपीट की जानकारी लेने की जिम्मेवारी कार्यकर्ता को दे डाली इस बीच नेता जी का चुनाव कार्य देखने वाले एक सक्रिय कार्यकर्ता साथियों को चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद आदर्श आचार संहिता से वचने की नसीहत देते नजर आये. एक अन्य विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन प्रत्याशी के आवास पर ऐसा ही नजारा आया था . सुबह 5 बजे से ही नेताजी का दरवाजा सज जाता है . लगभग 50 कार्यकर्ता दरबार में जमे थे. कुछ कार्यकर्ता थे जो दूर-दराज से नेताजी मिलने आये थे. कार्यकर्ताओं के विधायक जी संबोधन से नेता की खुशी से फूले नही समा रहे थे. एक बड़े नेता का रोड शो था सो तैयारी मुकम्मल करनी थी. कार्यकर्ताओं में भी जोश था. नेताजी इस कदर व्यस्त नजर आये की उन्होंने आये- गये की सुधि नहीं थी. सभी को वे अश्वासन की घूटी पिलाते नजर आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >