प्रांतीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागी हुये सम्मानित

प्रांतीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागी हुये सम्मानित प्रतिनिधि, मुंगेर प्रांतीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता एवं प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेला 2015 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरस्वती शिशु मंदिर शादीपुर के छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया. विद्यालय के प्राचार्य नवीन कुमार मिश्र के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सफल […]

प्रांतीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागी हुये सम्मानित प्रतिनिधि, मुंगेर प्रांतीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता एवं प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेला 2015 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरस्वती शिशु मंदिर शादीपुर के छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया. विद्यालय के प्राचार्य नवीन कुमार मिश्र के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सफल प्रतिभागी व विद्यालय के शिक्षकगण मौजूद थे. प्राचार्य नवीन कुमार ने कहा कि यहां के बच्चों ने प्रांतीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर मुंगेर को गौरवान्वित किया है. विज्ञान प्रमुख संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि यहां के छात्र-छात्राओं में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं. यह बच्चों के लगन व परिश्रम का ही फल है कि ये लोग दोनों ही प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किये. प्रांतीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता के विज्ञान प्रश्न मंच में प्रांजल प्रिय, शुभम कुमार व अभिलाष आर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में अंजलि मिश्रा व सुहानी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसी प्रकार अंगरेजी प्रश्न मंच में राज रोशन, सुमित सुमन एवं निधि नंदिनी द्वितीय स्थान पर रही. साथ ही ज्ञान विज्ञान मेला में यश शाश्वत (पक्षियों के आवास), प्रज्ञा रंजन (आसपास की स्वच्छता), कृष राज (ईंधन की बचत) एवं गुनगुन आर्यन (गणित प्रदर्श) में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस मौके पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य उमाकांत पाठक, गौरी ओझा, सुधांशु शेखर झा, संतोष आनंद मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >