बिना अनुमति वाहन से प्रचार करने को लेकर मामला दर्ज

बिना अनुमति वाहन से प्रचार करने को लेकर मामला दर्ज लोजपा प्रत्याशी विजय सिंह के पक्ष में किया जा रहा था प्रचारसोनो . बिना अनुमति के चुनाव प्रचार कर रहे एक माल वाहक बी आर 08 बी 2066 मैजिक वाहन को शुक्रवार की शाम जब्त कर थाना लाया गया़ लोजपा का झंडा व बैनर लगे […]

बिना अनुमति वाहन से प्रचार करने को लेकर मामला दर्ज लोजपा प्रत्याशी विजय सिंह के पक्ष में किया जा रहा था प्रचारसोनो . बिना अनुमति के चुनाव प्रचार कर रहे एक माल वाहक बी आर 08 बी 2066 मैजिक वाहन को शुक्रवार की शाम जब्त कर थाना लाया गया़ लोजपा का झंडा व बैनर लगे उक्त वाहन में बड़े बड़े डीजे साउंड बक्स व लाऊड स्पीकर लगे थे जिससे लोजपा के लिए चुनावी प्रचार किया जा रहा था़ बिना अनुमति के इस प्रकार प्रचार को गंभीरता से लेते हुए उडनदस्ता दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी जयराम प्रसाद सिंह ने लोजपा प्रत्याशी के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उलंघन का मामला सोनो थाना में दर्ज करवाया है़ इस आशय की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी ने बताया कि वे चुनाव कार्य हेतु वाहन जब्त करने कि कार्रवाई सोनो बाजार में कर रहे थे़ इसी दौरान लोजपा प्रत्याशी विजय सिंह के लिए प्रचार कर रहे उक्त वाहन के चालक से जब अनुमति के कागजात की मांग किया तो चालक कागजात नहीं दिखा सका. जिसके बाद उक्त वाहन को जब्त कर थाना लाया गया. दंडाधिकारी द्वारा प्रत्याशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >