बिहार में बदलनी है सरकार : मांझी फोटो : 3(सभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी व अन्य) लक्ष्मीपुर . बिहार में परिवर्तन की लहर चल चुकी है. इस बार सरकार को बदल देनी है. तभी बिहार का विकास संभव है. 25 वर्ष के शासन काल में बिहार में कोई विकास का काम नहीं हुआ है. उक्त बातें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने शनिवार को झाझा विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय बंगरडीह मैदान में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर रवींद्र कुमार यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि आज जो बिहार में सरकार है गरीब विरोधी, किसान विरोधी है. किसानों के लिए कोई ऐसा काम नहीं किया जो लोग खुशहाल रह सके. मैं जब मुख्यमंत्री था तो उस वक्त गरीबों,किसानों एवं नौजवानों के लिए काम करना शुरू किया तो नीतीश कुमार को महसूस हुआ कि यह बिहार में सभी वर्गों का नेता बन जायेगा. तब उन्होंने साजिश रच कर मुझे मुख्यमंत्री के कुरसी से हटा दिया और अपने विधायकों से जान मारने की धमकी तक दिलवा दिया. मैंने गरीबों,किसानों व नौजवानों के भलाई के लिए अड़तीस योजनाओं की मंजूरी दिया था. जिसे नीतीश कुमार ने निरस्त कर दिया. आप सभी इस सरकार को बदलने के एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर रीवंद्र कुमार यादव को कमल के निशान वाले बटन दवा कर विजयी बनाये. जिस प्रकार केंद्र में भाई नरेंद्र मोदी की सरकार बनायी है. साथ ही कहा कि जब केंद्र और राज्य में एक सरकार होगी तभी बिहार का विकास तेजी से होगा. मौके पर उपस्थित उत्तर प्रदेश के सांसद सह भाजपा बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार का चुनाव मान सम्मान व अपमान के लिए है. आज गरीब का बेटा बिहार का मुख्यमंत्री बना तो महागठबंधन के लोगों ने अपमानित करने का काम किया. आज बिहार में युवाओं को रोजगार,किसानों को सिंचाई देने वाली सरकार की जरूरत है. इस सरकार को बदलने का काम करें तथा एनडीए की सरकार बनावे. सभा के दौरान उपस्थित भोजपुरी गायक पवन सिंह बंसल ने उपस्थित लोगों से भोजपुरी भाषा में गाना गाकर बिहार में सरकार बदलने की अपील किया. उन्होंने भोजपुरी अंदाज में कहा कि गायक पवन सिंह नहीं आपका भाई पवना आप सभनी से इहे कहे आईल बा कि अबकी बार भाजपा गठबंधन की सरकार बनाई. तभी बिहार में विकास होई. सभा की अध्यक्षता शंभू प्रसाद मंडल तथा मंच का संचालन प्रकाश निराला ने किया. मौके पर झाझा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डाॅ रवींद्र कुमार यादव, भैया माथुरी, माधुरी देवी, हम नेता लक्ष्मण झा, जीतेंद्र मांझी, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव, भाजपा नेता कामदेव यादव, अरूण हांसदा, रामलखन राम, विश्वमोहन सिंह सहित गठबंधन के नेता मौजूद थे.
बिहार में बदलनी है सरकार : मांझी
बिहार में बदलनी है सरकार : मांझी फोटो : 3(सभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी व अन्य) लक्ष्मीपुर . बिहार में परिवर्तन की लहर चल चुकी है. इस बार सरकार को बदल देनी है. तभी बिहार का विकास संभव है. 25 वर्ष के शासन काल में बिहार में कोई विकास का काम नहीं […]
