सावधानी से करें मॉक काल का उपयोग : डीडीसी झाझा . मतदान केंद्र पर जाने से पूर्व सभी कागजातों की जांच अवश्य कर लें. मॉक काल का उपयोग सावधानी से करें. ताकि कोई गड़बड़ी ना हो पाये. उक्त बातें जमुई डीडीसी सतीश कुमार झाझा विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए प्रखंड मुख्यालय स्थित शनिवार को कही. डीडीसी ने कहा कि मतदान डायरी,मतदान पंजी आदि सभी तरह की कागजातों की जांच मुख्यालय छोड़ने से पूर्व कर लें. ताकि मतदान के दिन किसी भी तरह की समस्या ना आ सके. उन्होंने कहा कि सभी कर्मी मुख्यालय से अपने-अपने कलस्टर पर जायेंगे,जहां से सीधे मतदान केंद्र पर मतदान के दिन पहुंचा जा सके. झाझा प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में 24 घंटे आपात स्थिति के लिए सूचित करें. बताते चलें आगामी 12 अक्तूबर को चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रखंड वाइज कलस्टर बनाये गये है. जहां से मतदान केंद्र तक मतदान कर्मी जायेंगे. मौके पर गिद्धौर,लक्ष्मीपुर बीडीओ के अलावे झाझा सीओ निशांत पटेल भी मौजूद थे.
सावधानी से करें मॉक काल का उपयोग : डीडीसी
सावधानी से करें मॉक काल का उपयोग : डीडीसी झाझा . मतदान केंद्र पर जाने से पूर्व सभी कागजातों की जांच अवश्य कर लें. मॉक काल का उपयोग सावधानी से करें. ताकि कोई गड़बड़ी ना हो पाये. उक्त बातें जमुई डीडीसी सतीश कुमार झाझा विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित करते […]
