वेतन निर्धारण को लेकर बैठक फोटो : 2(बैठक में भाग लेते शिक्षक)जमुई . जिला शिक्षा पदाधिकारी बीएन झा की अध्यक्षता में प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में सभी नव उत्क्रमित उच्च विद्यालय,उच्च विद्यालय और प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापकों की बैठक वेतन निर्धारण को लेकर हुई. इस बाबत जानकारी देते हुए डीईओ श्री झा ने बताया कि विभाग के प्रधान सचिव के पत्रांक 1530/11.8.2015 के आलोक में सभी प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक को प्रशिक्षण दिया गया. उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्राप्त सॉफ्टवेयर के द्वारा वेतन का निर्धारण करने को कहा गया है. क्योंकि बाजार में कई नकली सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं. सभी प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक को वेतन निर्धारण हेतु प्रपत्र उपलब्ध करा दिया गया है और इस प्रपत्र को 14 अक्टूबर तक भर कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. ताकि वेतन निर्धारण कमिटि द्वारा शीघ्र वेतन का निर्धारण कर भुगतान किया जा सके. इस अवसर पर डीपीओ महेंद्र झा,काशीलाल पासवान,जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामपुकार सिंह,सचिव रतनेश्वर शर्मा,अरूणदेव राय,मो. खालिद हुसैन समेत दर्जनों प्रधानाध्यापक और सहायक साधनसेवी मुर्तजा आलम,आलोक कुमार आदि मौजूद थे.
वेतन नर्धिारण को लेकर बैठक
वेतन निर्धारण को लेकर बैठक फोटो : 2(बैठक में भाग लेते शिक्षक)जमुई . जिला शिक्षा पदाधिकारी बीएन झा की अध्यक्षता में प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में सभी नव उत्क्रमित उच्च विद्यालय,उच्च विद्यालय और प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापकों की बैठक वेतन निर्धारण को लेकर हुई. इस बाबत जानकारी देते […]
