जन संपर्क अभियान चला कर लोगों से वोट करने की अपील फोटो : 16(जन संपर्क अभियान के दौरान लोगों के समक्ष अपने बातों को रखते निर्दलीय प्रत्याशी अनिल सिंह व अन्य लोग)जमुई . चुनाव की तिथि नजदीक आता देख चुनाव मैदान में रहे प्रत्याशी का प्रचार-प्रसार जोड़ पकड़ता जा रहा है.जमुई विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी अनिल सिंह ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले लोहरा, अड़सार,अमरथ, संथू ,भगवाना, बेला- मानपुर,कैराकोदो, चिहुटिया, देवपुर, झुंडो सहित कई गांवों में जन संपर्क अभियान चला कर लोगों से वोट करने की अपील किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आपका आर्शीवाद मिला तो क्षेत्र का समुचित विकास करूंगा.उन्होनें कहा कि काफी दिनों से मैं आपके क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में अभिरुची लेकर क्षेत्र में काफी कुछ करने का प्रयास किया है.साथ ही कहा कि समाज में समस्या से ग्रस्त लोगों की सहायता करना में मुझे काफी सुकून की अनुभूति होता है. इसी प्ररेणा को लेकर चुनाव मैदान में आया हूं. आप हमें एक मौका दें. क्षेत्र की समस्या को निपटाने के लिए समर्पित रहूंगा. मौके पर उनके साथ मो. सलाउद्दीन,मो.जावेद,रवींद्र सिंह ,जैतन मंडल,डब्लू सिंह,मदन यादव,गड्डू सिंह, रामानंद सिंह, सुनील सिंह, मदन पासवान, रमेश मांझी सहित कई लोग मौजूद थे.
जन संपर्क अभियान चला कर लोगों से वोट करने की अपील
जन संपर्क अभियान चला कर लोगों से वोट करने की अपील फोटो : 16(जन संपर्क अभियान के दौरान लोगों के समक्ष अपने बातों को रखते निर्दलीय प्रत्याशी अनिल सिंह व अन्य लोग)जमुई . चुनाव की तिथि नजदीक आता देख चुनाव मैदान में रहे प्रत्याशी का प्रचार-प्रसार जोड़ पकड़ता जा रहा है.जमुई विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय […]
