अभिनेता का एक झलक पाने के लिए बेकाबू हो गये लोग

अभिनेता का एक झलक पाने के लिए बेकाबू हो गये लोग सिमुलतला . पर्दे की दुनिया में दिखायी पड़ने वाले फिल्मी अभिनेता जब आम जनता के बीच पहुंचे तो उनके एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ बेकाबू हो गयी. उन्हें अपने नजर के सामने देख लोग अचंभित थे. शुक्रवार को झाझा के महात्मा […]

अभिनेता का एक झलक पाने के लिए बेकाबू हो गये लोग सिमुलतला . पर्दे की दुनिया में दिखायी पड़ने वाले फिल्मी अभिनेता जब आम जनता के बीच पहुंचे तो उनके एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ बेकाबू हो गयी. उन्हें अपने नजर के सामने देख लोग अचंभित थे. शुक्रवार को झाझा के महात्मा गांधी उच्च विद्यालय के मैदान में भाजपा प्रत्याशी रविंद्र यादव की ओर से आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने मुंबई से झाझा पहुंचे. फिल्म जगत के अभिनेता अजय देवगन का दीदार करने के बाद लोगों में कुछ इस प्रकार की चर्चा थी कि अजय देवगन का हेलीकॉफ्टर लैंड करते ही उनके दीदार के लिए सभा स्थल पर हजारों की संख्या में एकत्रित भीड़ अचानक बेकाबू हो गयी और प्रशासन द्वारा लगाया गया बेरियर को तोड़ दिया. जिस पर काबू पाने के लिए पुलिस जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >