सर्प दंश से मासूम बच्चे की मौत

सर्प दंश से मासूम बच्चे की मौत सिमुलतला . थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव में गुरूवार की रात्रि एक डेढ़ वर्षीय बच्चे का सर्प दंश के कारण मौत हो गया. घटना के बाद पूरे मुहल्ला में मातमी व सन्नाटा पसरा है. जानकारी के अनुसार रात्रि के लगभग आठ बजे गांव के निरंजन ठाकुर की पत्नी […]

सर्प दंश से मासूम बच्चे की मौत सिमुलतला . थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव में गुरूवार की रात्रि एक डेढ़ वर्षीय बच्चे का सर्प दंश के कारण मौत हो गया. घटना के बाद पूरे मुहल्ला में मातमी व सन्नाटा पसरा है. जानकारी के अनुसार रात्रि के लगभग आठ बजे गांव के निरंजन ठाकुर की पत्नी फुलवंती देवी अपने घर में दरवाजे पर बैठ कर अपना डेढ़ वर्षीय पुत्र रौशन कुमार को दूध पिला रही थी. इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उक्त मासूम के पैर मे डस लिया. घटना के बाद कुछ समय तक झाड़ फूंक करवाने की भी कोशिश की गयी. लेकिन स्थिति बिगड़ते देख उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद से ही उक्त मुहल्ले में मातम का माहौल है. मृतक के दादा कार्तिक ठाकुर,दादी बचीया देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >