75 हजार करोड़ का कर्जदार हो गया बिहार-रामविलास

75 हजार करोड़ का कर्जदार हो गया बिहार-रामविलास फोटो 14 ( सभा में उपस्थित रामविलास पासवान, नंदकिशोर यादव व सी पी ठाकुर) सोनो. नीतीश सरकार ने बिहार को विकास के नाम पर ठगा है़ आज बिहार 75 हजार करोड़ का कर्जदार हो गया है़ अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है़ यहां औसतन 19 […]

75 हजार करोड़ का कर्जदार हो गया बिहार-रामविलास फोटो 14 ( सभा में उपस्थित रामविलास पासवान, नंदकिशोर यादव व सी पी ठाकुर) सोनो. नीतीश सरकार ने बिहार को विकास के नाम पर ठगा है़ आज बिहार 75 हजार करोड़ का कर्जदार हो गया है़ अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है़ यहां औसतन 19 बच्चों का हर दिन अपहरण हो रहा है़ बिहार के एक लाख बच्चे प्रति वर्ष अच्छी शिक्षा के लिए दूसरे राज्यो में जा रहे है. जिससे 20 हजार करोड़ रूपये प्रति वर्ष बिहार से अन्य राज्य को जा रहे है़ बच्चों के हाथ में किताब की जगह शराब की बोतलें पकड़ायी गयी़ उक्त बातें लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने गुरुवार को सोनो प्रखंड के पैरा मटिहाना में एनडीए द्वारा आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही. चकाई विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी लोजपा के विजय सिंह को वोट देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यदि केंद्र की तरह ही बिहार में भी एनडीए की सरकार बनेगी तो बिहार की तरक्की निश्चित है. बरनार जलाशय योजना के कार्य को हर हाल में शुरू करवाने की बात करते हुए उन्होंने कहा की शीघ्र ही प्रधानमंत्री द्वारा इसका शिलान्यास होगा़ सभा में मौजूद महिलाओं द्वारा बीड़ी मजदूरी की समस्या पर उठाये गए सवाल पर उन्होंने कहा की बीड़ी मजदूरी को बढ़ाने के लिए कदम उठाये जायेंगे़ लालू यादव को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा की वे जमात की राजनीति छोड़ कर जात की राजनीति कर रहे है़ उनकी अगड़ी-पिछड़ी की राजनीति अब नही चलने वाली है़ वर्तमान बिहार की स्थिति बदतर हो गयी है़ जूता बनाने वालो के पैर में चप्पल नहीं, महल बनाने वालो को रहने के लिए झोपड़ी नही व अन्न उपजने वालों के पेट में भर पेट आनाज नही़ हम इन गरीबो की आंसू अवश्य पोछेंगे़ अपनी उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि रेल मंत्री रहते झाझा सोनो चकाई होते हुए गिरिडीह तक रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव दिया था़ विधानसभा में विरोधी दल के नेता भाजपा के नंदकिशोर यादव ने कहा की यह चुनाव आने वाले पांच वषोंर् के लिए बिहार का भविष्य तय करेगा़ हम यहां विकास की बात सोच रहे है परंतु महागठबंधन मुद्दे से भटक कर सिर्फ नरेंद्र मोदी के विरोध में लगे है़ सभा को भाजपा नेता सी पी ठाकुर ने भी संबोधित किया़ उन्होंने क्षेत्र की विकास के लिए विजय सिंह को विधानसभा में भेजने का आग्रह किया़ सभा की अध्यक्षता अर्जुन मंडल ने किया जबकि मंच का संचालन अशोक मंडल ने किया़ मौके पर लोजपा के प्रदेश सचिव सत्यनारायण यादव, युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, भास्कर सिंह, जमादार सिंह, अलाउद्दीन अंसारी, सिराज अंसारी, दिलीप सिंह ,ललन मिश्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >