बसपा प्रत्याशी ने किया पूर्वी क्षेत्र का दौरा सोनो. प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में बुधवार को जोबाना हांसदा ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया़ इस दौरान खपरिया, चाननटाड़, पैरा मटिहाना, बटिया, रक्शा, सोनो, सलैया, रक्त रोहनिया, बेलंबा, ढोंढरी, तिलवारिया सहित दर्जनों गांव में पहुंच कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कही कि क्षेत्र के दूरस्थ इलाकों में जन प्रतिनिधियों की उदासीता के कारण जन समस्या मुंह बाये खड़ी है और यहां के जन प्रतिनिधि विकास करने की बात करते हैं. बसपा प्रत्याशी ने कही कि यहां के जन प्रतिनिधि आदिवासी दलित व पिछड़ों को आगे लाने हेतु अब तक कोई सार्थक प्रयास नहीं किया गया़ क्षेत्र भ्रमण में उनके साथ पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य प्रकाश रोशन, प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र दास, चकाई प्रखंड अध्यक्ष मनोज दास, भोला लहेरी, राजेंद्र दास, संजय शर्मा, मुन्ना मालाकार, प्रदीप दास के अलावे कई कार्यक र्ता थे़
बसपा प्रत्याशी ने किया पूर्वी क्षेत्र का दौरा
बसपा प्रत्याशी ने किया पूर्वी क्षेत्र का दौरा सोनो. प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में बुधवार को जोबाना हांसदा ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया़ इस दौरान खपरिया, चाननटाड़, पैरा मटिहाना, बटिया, रक्शा, सोनो, सलैया, रक्त रोहनिया, बेलंबा, ढोंढरी, तिलवारिया सहित दर्जनों गांव में पहुंच कर लोगों से अपने पक्ष में […]
