मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन

मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन जमुई. नेहरू युवा केंद्र की ओर से सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांव में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान दीवार लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र के लेखापाल उमेश प्रसाद और […]

मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन जमुई. नेहरू युवा केंद्र की ओर से सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांव में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान दीवार लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र के लेखापाल उमेश प्रसाद और राष्ट्रीय युवा कोर कुंदन मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व को उत्साह के साथ मनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम सबों को अधिक से अधिक मतदान कर एक सही प्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए. मतदान हमारा अधिकार है. हमसबों को मतदान अवश्य करना चाहिए. इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय सेवा कोर चंदन कुमार मिश्रा,अभिनाश कुमार,नवीन कुमार,सोनम कुमारी,प्रिया कुमार,राखी कुमारी,बबन कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >