लखीसराय : नक्सलियों ने बुधवार की रात पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए दो लोगों की हत्या कर दी. घटना पीरीबाजार थाना क्षेत्र के दुधम गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय, बिचला टोले के समीप की है.
बाद में नक्सलियों ने शव को दुधम व श्रीकिशुन कोरासी के बीच पहाड़ पर फेंक दिया. मृतक पीरीबाजार थाना क्षेत्र के जमुनिया कोरासी निवासी भकुरी कोड़ा व दुधम कोरासी के लक्ष्मण कोड़ा के शवों को अगले दिन गुरुवार को पुलिस ने ग्रामीणों केसहयोग से बरामद किया.
