दिव्यांग मानक जांच शिविर में 50 लाभुकों की हुई जांच

दिव्यांग मानक जांच शिविर में 50 लाभुकों की हुई जांच

सदर अस्पताल में प्रत्येक महीने के दूसरी मंगलवार को आयोजित होता है शिविर

नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की छुट्टी के कारण आंख से संबंधित दिव्यांग को मानक प्रमाण पत्र बनाने में हो रही परेशानी

लखीसराय. सदर अस्पताल में मंगलवार को अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित की अध्यक्षता में दिव्यांग मानक जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्र के कुल 50 लाभुक शामिल हुए. ज्ञात हो प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को सदर अस्पताल में दिव्यांग मानक जांच शिविर का आयोजन कर लाभुक को उनकी दिव्यांगता के अनुकूल प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है. इसलिए ये शिविर दिव्यांगजनों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. विभिन्न प्रकार की जांच के बाद उन्हें प्रमाण पत्र जारी किया जाता है. इस प्रमाण पत्र के आधार पर लाभुक को विभिन्न सरकारी योजना के साथ रेलवे यात्रा रियायत पास बनाने में सीधा लाभ मिलता है. हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आलोक कुमार एवं नाक कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ गोपाल कुमार ने बताया कि शिविर में पहुंचे लाभुक की शारीरिक स्थिति का आकलन कर उन्हें दिव्यांगता के मानक के अनुरूप जांचा गया. हड्डी, श्रवण एवं अन्य प्रकार की दिव्यांगता से जुड़े मामलों का जांच किया गया, हालांकि शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ की अनुपस्थिति के कारण आंख से संबंधित दिव्यांगजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. आंख की समस्या से जूझ रहे कई लाभुक प्रमाण पत्र बनवाने के उद्देश्य से शिविर में पहुंचे थे. विशेषज्ञ के नहीं रहने के कारण उनकी जांच नहीं हो पायी. ऐसे में उन्हें अगली तिथि तक इंतजार करने का सलाह दिया गया. डीएस ने बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर रहने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई. अगले शिविर में सभी आवश्यक विशेषज्ञ की उपस्थिति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जायेगा, ताकि किसी भी लाभुक को असुविधा न हो. शिविर में मौजूद अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने लाभुक का जांच कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी किया और आवश्यक परामर्श भी दिया. मौके पर अस्पताल प्रबंधक नंदकिशोर भारती, मनीष कुमार एवं नीरज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >