अरमानों की जान होती हैं बेटियां

लखीसराय: रविवार को जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन लखीसराय के तत्वावधान में स्थानीय चितरंजन रोड स्थित केएसएस कॉलेज के प्रांगण में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता महेंद्र प्रसाद सिंह ने की. कवि गोष्ठी में जिले के अनेक कवियों ने अपनी-अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी. भोला पंडित ने अपनी रचना ‘बेटी महान होती है […]

लखीसराय: रविवार को जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन लखीसराय के तत्वावधान में स्थानीय चितरंजन रोड स्थित केएसएस कॉलेज के प्रांगण में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता महेंद्र प्रसाद सिंह ने की. कवि गोष्ठी में जिले के अनेक कवियों ने अपनी-अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी.

भोला पंडित ने अपनी रचना ‘बेटी महान होती है जरा गौर कीजिए, अरमानों की जान होती है जरा गौर कीजिए’ की प्रस्तुति कर बेटियों की प्रतिभाओं का बखान किया. वहीं राम बालक सिंह ने अपनी कविता ‘सुंदरता अनुपम उपहार है नहीं सबों को मिलता, जो है बड़े भाग्यशाली उनका चेहरा ही खिलता’ में सुंदरता का बखान किया. सुखदेव मोदी ने ‘जब तक हर खेत को पानी हर हाथ को काम न मिल जायेगा, तब तक भारत विकसित राष्ट्र न बन पायेगा’ गया.

महेश प्रसाद सिंह ने भ्रष्टाचार पर चोट करते हुए ‘भ्रष्टाचार है उन्नत आचार, आज तक नहीं काई इससे सुंदर विचार’ रचना की प्रस्तुति की. भगवान प्रसाद राही ने ‘भ्रष्टाचार के भरमार हो गेल हम्मर देश में, भ्रष्ट नेता पैसा जमा कैलक विदेश में’ की प्रस्तुति. इनके अलावा त्रिवेणी पासवान, मंहगू राम, नरेश प्रसाद, दशरथ महतो, राजेश्वरी प्रसाद सिंह आदि ने भी अपनी रचाना प्रस्तुत की. गोष्ठी के दौरान जिला हिंदी सम्मेलन लखीसराय के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से रामबालक सिंह को चुनाव गया. सिंघेश्वर महतो ने आलेख पढ़ कर सुनाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >