खाबा में जदयू की चौपाल, हुई परचा पर चर्चा

फोटो संख्या 14चित्र परिचय- जदयू का चौपाल कार्यक्रम में जदयू नेता व अन्य मेदनीचौकी. रविवार को मेदनीचौकी के ऋषि पहाड़पुर गांव स्थित किरणपुर पंचायत की मुखिया बिंदु देवी के आवास पर जदयू ने चौपाल लगाया और परचा पर चर्चा की. जदयू सचिव प्रवीण कुमार पंकज ने नीतीश सरकार के साढ़े 9 सालों में हुए विकास […]

फोटो संख्या 14चित्र परिचय- जदयू का चौपाल कार्यक्रम में जदयू नेता व अन्य मेदनीचौकी. रविवार को मेदनीचौकी के ऋषि पहाड़पुर गांव स्थित किरणपुर पंचायत की मुखिया बिंदु देवी के आवास पर जदयू ने चौपाल लगाया और परचा पर चर्चा की. जदयू सचिव प्रवीण कुमार पंकज ने नीतीश सरकार के साढ़े 9 सालों में हुए विकास की चर्चा की. स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली गयी. उसके समाधान का आश्वासन दिया गया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा जुमलों के सहारे राजनीति करती है. लोकसभा चुनाव के समय जनता को सब्जबाग दिखा कर वोट बटोर लिया. 13 माह बीत गये लेकिन काला धन वापस नहीं लाया गया. वोटरों के खातों में 15-20 लाख रुपये नहीं आये. नौजवानों को रोजगार नहीं मिला. उधर खाबा चंद्र टोला स्थित चाय दुकान पर चौपाल लगा, जिसमें प्रखंड जदयू महादलित अध्यक्ष मनोज दास ने कहा कि बिहार में नीतीश सरकार ने चहुंमुखी विकास किया. सड़कों का जाल बिछाया गया, स्कूल भवन बनाये गये. शिक्षकों को बहाल किया गया, बिजली समस्या को दूर की. मुकेश कुमार ने कहा कि नीतीश सरकार में समाज में अमन चैन बहाल हुआ. परचा पर चर्चा के दौरान जदयू के नागो बिंद, रजनीश कुमार, सुबोध कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद थे. महिलाओं ने कहा कि नीतीश सरकार ने छात्राओं को साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति व प्रोत्साहन राशि दी. गर्भवती महिलाओं को टेकहोम राशन, आयरन दवा के अलावा 14 सौ रुपये प्रोत्साहन राशि दी. चर्चा में किसान-मजदूरों व नौजवानों ने भी हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >