खाता खुलवाने गयी वृद्ध महिला की मौत

सूर्यगढ़ा/मेदनीचौकी. गुरुवार को क्षेत्र के नदी कान्ही क्षेत्र स्थित यूको बैंक सेवा केंद्र लक्ष्मीपुर में वृद्धावस्था पेंशन का खाता खुलवाने गयी दिघरी गांव निवासी लक्ष्मी तांती के 70 वर्षीय मां का निधन हो गया. इधर आरटीआइ कार्यकर्ता शिवबालक शर्मा ने बताया कि बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा वृद्धावस्था पेंशन का खाता खोलने से […]

सूर्यगढ़ा/मेदनीचौकी. गुरुवार को क्षेत्र के नदी कान्ही क्षेत्र स्थित यूको बैंक सेवा केंद्र लक्ष्मीपुर में वृद्धावस्था पेंशन का खाता खुलवाने गयी दिघरी गांव निवासी लक्ष्मी तांती के 70 वर्षीय मां का निधन हो गया. इधर आरटीआइ कार्यकर्ता शिवबालक शर्मा ने बताया कि बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा वृद्धावस्था पेंशन का खाता खोलने से मना करने पर पंचायत के क्षेत्र के यूको बैंक सेवा में वृद्धावस्था का पेंशन का खाता खुलवाने के नाम पर महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा जिससे 70 वर्षीय वृद्धा महिला की मौत हो गयी. पंचायत के मुखिया कुमकुम देवी ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन का खाता सहज में खुलवाने को लेकर यूको बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा सेवा केंद्र खुलवाया गया. अनायास उमस भरी गरमी के कारण वृद्ध महिला की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >