साईं मंदिर का 36वां वार्षिकोत्सव 19 से, निकलेगी भव्य पालकी यात्रा

बड़ी संख्या में श्रद्धालु साईं पताका व गाजे-बाजे के साथ शामिल होंगे.

इंदौर के पंडित महेश शर्मा करेंगे साईं कथा का वाचन, तैयारी पूरी

तीन दिनों तक चले वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

लखीसराय. शहर के पुरानी बाजार स्थित शिरडी साईं बाबा मंदिर का 36वां वार्षिक स्थापना दिवस समारोह आगामी 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जायेगा. तीन दिवसीय इस अनुष्ठान को लेकर मंदिर प्रबंधन की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायिका सुनीता शर्मा करेंगी.

शाम में निकलेगी शोभायात्रा:

वार्षिकोत्सव के पहले दिन 19 अप्रैल को शाम पांच बजे मंदिर परिसर से साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली जायेगी. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु साईं पताका व गाजे-बाजे के साथ शामिल होंगे. महिला श्रद्धालुओं की टोली मधुर भजनों पर झूमती हुई नगर भ्रमण करेगी.

भक्तों को मिलेगा कथा का रसपान:

20 व 21 अप्रैल को मुख्य पंडाल में दो दिवसीय साईं कथा का आयोजन होगा. इंदौर से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित महेश शर्मा भक्तों को साईं बाबा की जीवनी, उनके चमत्कारों व लोक कल्याणकारी प्रसंगों से अवगत करायेंगे.

विशाल भंडारे के साथ होगा समापन:

समारोह के अंतिम दिन 21 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा. आयोजन समिति के गंगा राम, रामानुज सिंह, राजू शर्मा, राजाराम सिंह व अमित शर्मा ने बताया कि उत्सव को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं. उन्होंने तमाम साईं भक्तों से वार्षिकोत्सव में शामिल होकर पुण्य का भागी बनने की अपील की है.

———————————————————————————–

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >