मुस्तफापुर बहियार से 260 लीटर देसी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार तस्करों में भोजल कोड़ा के पुत्र नीतीश कुमार एवं शंकर कोड़ा के पुत्र टकलू कोड़ा दोनों निवासी श्री किशुन कोड़ासी का निवासी है.

सूर्यगढ़ा. मानिकपुर थाना की पुलिस ने मुस्तफापुर बहियार में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को बुधवार को मानिकपुर थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेज दिया गया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में भोजल कोड़ा के पुत्र नीतीश कुमार एवं शंकर कोड़ा के पुत्र टकलू कोड़ा दोनों निवासी श्री किशुन कोड़ासी का निवासी है. पुलिस ने इनके पास से कुल 260 लीटर देसी शराब जब्त की है. जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम मुस्तफापुर बहियार में सात तस्कर देसी शराब लेकर आ रहे थे. पुलिस की भनक लगते ही पांच तस्कर शराब छोड़कर भागने में सफल रहे, जबकि दो को खदेड़ कर पकड़ लिया गया. एक तस्कर के पास से 50 लीटर तथा दूसरे के पास से 45 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. इस संबंध में पीटीसी संजय नाथ यादव के बयान पर मानिकपुर थाना में कांड संख्या 54/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 20 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार सूर्यगढ़ा. पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को सुरजीचक-रामनगर मोड़ के समीप छापेमारी कर शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रामपुर नवघरा टोला निवासी निवासी रंजीत सिंह के पुत्र चुनचुन कुमार और इसी गांव के रहने वाले महेश सिंह के पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई. पुलिस ने उनके पास से सफेद अपाची बाइक पर ले जा रही करीब 20 लीटर देसी शराब बरामद की. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. ——————————————————————————————-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >